केंद्रीय बजट विकास की नई इबारत, भारत के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव : गफ्फू मेमन

केंद्रीय बजट विकास की नई इबारत, भारत के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव : गफ्फू मेमन

इन्हे भी जरूर देखे

केंद्रीय बजट विकास की नई इबारत,भारत के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव : गफ्फू मेमन

गरियाबंद–:–केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट को ऐतिहासिक बताते हुए भाजपा नेता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने कहा कि यह बजट भारत के विकास की दिशा में निर्णायक कदम है और आने वाले वर्षों में देश की प्रगति की नई इबारत लिखेगा। देश को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने का बेहतर रोडमैप साबित होगा।

उन्होंने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट जन-आकांक्षाओं को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें सार्वजनिक निवेश को मजबूती, वित्तीय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ कृषि, ग्रामीण विकास, उद्योग और रोजगार सृजन को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इससे आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचेगा।

पूर्व नपा अध्यक्ष मेमन ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी वर्षों तक गरीबों के नाम पर राजनीति करते रहे, लेकिन आज मोदी सरकार जमीनी स्तर पर सुविधाएँ, आधारभूत संरचना और अवसर उपलब्ध करा रही है। जब सड़क, रेल, स्वास्थ्य, शिक्षा और आवास जैसे क्षेत्रों में ठोस काम होता है, तभी विकास समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचता है।

पूर्व नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व और दूरदर्शी सोच के कारण ही भारत आज लगभग 7 प्रतिशत की दर से निरंतर आगे बढ़ रहा है। सबका साथ, सबका विकास की भावना से तैयार यह बजट आयुष, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, जलमार्ग, हाई-स्पीड रेल, मेडिकल टूरिज्म, बायोफार्मा निवेश तथा शहरी एवं ग्रामीण अधोसंरचना के विस्तार के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के लिए समावेशी विकास की गारंटी है। इस बजट से छत्तीसगढ़ को भी विकास की नई राह मिलेगी और राज्य में आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण को बल मिलेगा।
पूर्व नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को इस ऐतिहासिक, विकासोन्मुख और जनहितकारी बजट के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read