छुरा में रजत जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया उत्कृष्ट विद्युत उपभोक्ताओं को किया गया सम्मानित

छुरा में रजत जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया उत्कृष्ट विद्युत उपभोक्ताओं को किया गया सम्मानित

इन्हे भी जरूर देखे

छुरा में रजत जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया उत्कृष्ट विद्युत उपभोक्ताओं को किया गया सम्मानित

छुरा–:–छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2026 के उपलक्ष्य में छतीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड छुरा द्वारा सोमवार को नगर के सांस्कृतिक भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में लुकेश्वरी निषाद अध्यक्ष नगर पंचायत छुरा, विशिष्ट अतिथि मीरा वेशनारायण ठाकुर अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरा,समीम खान उपाध्यक्ष नगर पंचायत छुरा,लेखराज धुर्वा कृषि सभापति जिला पंचायत सदस्य, खोमन चंद्राकर मंडल अध्यक्ष भाजपा, मुंगेश्वरी ठाकुर जनपद पंचायत सदस्य, नथमल शर्मा, अजय दीक्षित पार्षद गण में गरिमा ध्रुव,सलीम मेनन,शांतनु देवांगन, पंचराम टंडन,रूपनाथ बंजारे अध्यक्ष उपसरपंच संघ एवं शीतल ध्रुव समाज सेवक की उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुवात छत्तीसगढ़ महतारी के पूजा अर्चना एवम अरपा पैरी के धार… राजकीय गीत से छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना से की गई। कार्यक्रम में शार्ट वीडियो फिल्म के माध्यम से सर्वप्रथम विधुत विभाग के 25 वर्ष के सफर और विकास को दिखाया गया।इसके बाद केंद्र और राज्य शासन की महत्वकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में बताया गया, तदुपरान्त स्मार्ट मीटर लगाने के फायदे और विधुत सुरक्षा से संबंधित शिक्षाप्रद और रोचक वीडियो का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में पीएम सूर्य घर योजना के हितग्राहियों में फालेंद्र साहू,हेमनारायण
देवांगन,कुंती सिन्हा, हेमलाल देवांगन, डालेन्द्र साहू,बंसी लाल तारक,उत्तम साहू को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।उपभोक्ताओं के लिए लाभ और लोक कल्याणकारी योजना- हितग्राहियों ने सोलर कनेकशन के फायदे और मासिक बिजली बिल में राहत के बारे में अपने अनुभव साझा किए।सभापति कृषि जिला पंचायत गरियाबंद लेखराज ध्रुरवा ने बताया कि पीएम सूर्य घर उपभोक्ताओं के लिए लाभ और लोक कल्याणकारी योजना है।उन्होंने कहा कि वे खुद इस योजना से लाभान्वित हुए है। अध्य्क्ष जनपद पंचायत छुरा मीरा वेंशराम ठाकुर द्वारा छत्तीसगढ़ की अस्मिता और गौरव के बारे में बताया गया।उन्होंने 132 मडेली की स्थापना संबंध में बताया।मुख्य अतिथि लुकेश्वरी निषाद, अध्य्क्ष नगर पंचायत छुरा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम अंधेरे से उजाले की ओर अग्रसर हुए है। आज के समय में बिजली के बिना रह पाना संभव नहीं है। वर्तमान समय मे बिजली हमारे जीवन का अभिन्न अंग है।
कार्यक्रम में सभी अतिथिगणों ने विधुत विभाग छुरा के सहायक अभियंता उमेद दीवान,कनिष्ठ अभियंता अंचल नायक,सभी तकनीकी अधिकारियों कर्मचारियों,कार्यालयीन कर्मचारियों के द्वारा छुरा क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण और अच्छी विधुत व्यवस्था तथा विधुत सेवा की प्रशंसा की अतिथिगणों ने गर्मी, सर्दी,बारिश में भी विधुत व्यस्था और सुधार कार्य के लिए प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम का संचालन भोगेंद्र कुमार सिन्हा,कार्यालय सहायक गरियाबंद द्वारा किया गया।उक्त रजत महोत्सव का कार्यक्रम अधीक्षण अभियंता महासमुंद वायके मनहर एवम कार्यपालन अभियंता हेमन्त कुमार ठाकुर के निर्देशन और मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक सम्पन हुवा।सभी अतिथियों ने विधुत विभाग के कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम में विधुत विभाग छुरा से मलेश दीवान लाइनमैन प्रीतम चौहान, ललित चौधरी, भागवत साहू, झालेन्द्र पटेल, अंजोर नायक, सलीम खान एवं संविदा लाइन कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read