कन्या महाविद्यालय गरियाबंद भवन निर्माण के लिए जमीन आबंटन करने ग्रामवासियों से चर्चा हुई

कन्या महाविद्यालय गरियाबंद भवन निर्माण के लिए जमीन आबंटन करने ग्रामवासियों से चर्चा हुई

इन्हे भी जरूर देखे

कन्या महाविद्यालय गरियाबंद भवन निर्माण के लिए जमीन आबंटन करने ग्रामवासियों से चर्चा हुई

गरियाबंद–:–गरियाबंद जिला मुख्यालय में अथक प्रयास के बाद जिला मुख्यालय में कन्या महाविद्यालय की स्वीकृति हुई है, वर्तमान में वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित है जिसके लिए भवन निर्माण हेतु जमीन आबंटन करने हेतु विगत दिनों तहसीलदार चितेश देवांगन ने ग्राम पंचायत डोंगरीगाँव में स्थानीय ग्रामवासी एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों की एक बैठक हुई जिसमें तहसीलदार चितेश देवांगन ने बताया कि ग्राम डोंगरीगाँव में 200 एकड़ घांस जमीन है जो कि कन्या महाविद्यालय गरियाबंद भवन के लिए 10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराना है जिसमें आपके ग्राम डोंगरीगाँव में जमीन आबंटन किया जाना है । ग्रामीणों के कुछ लोगों के विरोध किए जाने पर तहसीलदार श्री देवांगन जी ने ग्रामीणों को समझाया कि यह शिक्षण संस्था के निर्माण होने से आप सब लोगों को ज्यादा फायदा मिलेगा, बच्चियाँ पढ़ेंगी, आप लोगों को रोजगार मिलेगा । कुछ बेजा कब्जाधारियों को ज्यादा मलाल हो रहा था वो ग्रामीणों को बरगलाने में लगे थे कि हमारे निस्तारी जमीन में कमी हो जायेगी । उपस्थित जनप्रतिनिधि में जनपद अध्यक्ष सोहन लाल ध्रुव, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष लेखराम साहू, नगरपालिका परिषद गरियाबंद अध्यक्ष रिखीराम यादव, गरियाबंद वरिष्ठ नागरिक मुरलीधर सिन्हा, अमित मिरी, पत्रकार महेन्द्र सहीस, पटवारी मनोज कुमार कंवर, मनोज खरे आदि ने ग्रामीणों को दिलासा दिलाते हुए बताया कि आपको लोगों के साथ अन्याय नहीं होगा बल्कि ज्यादा फायदा होंगे । हमारे गरियाबंद जिला मुख्यालय को मिला सौगात जमीन नहीं मिलने की स्थिति में अन्य स्थान चले जायेंगे जो अच्छा नहीं है ।
इस अवसर पर सरपंच श्रीमति नगीता दीवान, उप सरपंच श्रीमति तिलोसरी सहीस पंचगण सुमेरसिंग, किशोर ध्रुव, सरिता मंडले, पुष्पा ध्रुव, ललिता क्षत्रिय, ईश्वरी ध्रुव, कुमारी सोरी, दिनेश्वरी ध्रुव, ग्रामीण हरख राम, तुलेश्वरी आदि उपस्थित थे ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read