आईएसबीएम विश्वविद्यालय में वार्षिक खेल उत्सव 2025-26 का भव्य आयोजन

आईएसबीएम विश्वविद्यालय में वार्षिक खेल उत्सव 2025-26 का भव्य आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

आईएसबीएम विश्वविद्यालय में वार्षिक खेल उत्सव 2025-26 का भव्य आयोजन

छुरा–:–आईएसबीएम विश्वविद्यालय में वार्षिक खेल उत्सव – 2025-26 का भव्य शुभारंभ उत्साह और उमंग के वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में शतरंज, कैरम, बैडमिंटन के साथ-साथ क्रिकेट प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित किए गए। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का सुंदर प्रदर्शन देखने को मिला।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शुभाशीष बिस्वास ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में नियमित भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल जीवन में संतुलन और सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं।
खेल गतिविधियों के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. विनय एम. अग्रवाल, कुलपति डॉ. आनंद महलवार तथा कुलसचिव डॉ. बी.पी. भोल ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे —
शतरंज (बालक वर्ग):
प्रथम — राजीव कोसरिया (बीएससी, चौथा सेमेस्टर)
द्वितीय — यश शर्मा (बी फार्मा, आठवां सेमेस्टर)
शतरंज (बालिका वर्ग):
प्रथम — बुर्शा खान (एमबीए, चौथा सेमेस्टर)
द्वितीय — प्रतिमा ध्रुव (पीजीडीएन योग)
कैरम (बालक वर्ग):
प्रथम — थालेश्वर (बीएससी) एवं डेमन (बीएससी)
द्वितीय — वैभांश (बीएससी) एवं वाहिद (बीबीए)
कैरम (बालिका वर्ग):
प्रथम — शश्मिता ध्रुव (बीसीए, छठवां सेमेस्टर) एवं प्रतिमा ध्रुव (पीजीडीएन योग)
द्वितीय — सुष्मिता (बी फार्मा, छठवां सेमेस्टर) एवं अलका ठाकुर (बी फार्मा, छठवां सेमेस्टर)
बैडमिंटन डबल्स (बालिका वर्ग):
प्रथम — शिफा सोलंकी (एलएलबी, द्वितीय सेमेस्टर) एवं बुर्शा खान (एमबीए, चौथा सेमेस्टर)
द्वितीय — अंजलि ध्रुव (बीसीए, छठवां सेमेस्टर) एवं चांदनी यादव (बीसीए, छठवां सेमेस्टर)

विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ अश्वनी कुमार साहू ने बताया कि खेल उत्सव के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी तथा विजेताओं को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थियों में प्रतियोगिताओं को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read