59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा ग्राम खड़ेचा में पशु चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा ग्राम खड़ेचा में पशु चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा ग्राम खड़ेचा में पशु चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन


नानपारा–:–श्री कैलाश चन्द रमोला, कमांडेंट, 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नानपारा के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभावी नेतृत्व में दिनांक 05 फरवरी 2026 को लौकाही के अंतर्गत ग्राम मटेहीकलां (वाइब्रेंट विलेज) में पशु चिकित्सा शिविर (Veterinary Civic Action Programme – VCA) का सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन किया गया।

शिविर में डॉ. जयप्रकाश वर्मा एवं श्री मनोहर लाल, पशुधन प्रसार अधिकारी (राजकीय पशु चिकित्सालय, मिहींपूर्वा) द्वारा स्थानीय पशुपालकों को पशु-स्वास्थ्य परीक्षण, रोग-निवारण एवं उपचार संबंधी आवश्यक सेवाएँ प्रदान की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में पशुपालकों को सुलभ पशु चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराना तथा समुदाय के साथ सकारात्मक समन्वय को सुदृढ़ करना रहा।

उक्त शिविर के माध्यम से 37 पशुपालक लाभान्वित हुए तथा कुल 283 पशुओं का उपचार किया गया। यह आयोजन पशु चिकित्सा शाखा, 59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, नानपारा के प्रभावी समन्वय से अनुशासित, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

— जारीकर्ता
59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, नानपारा (बहराइच)

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read