यूवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्षयुवा नेता सुरज बीसी ने छात्रों के बीच पहुँचकर की ‘परीक्षा पर चर्चा’, सफलता के दिए मंत्र

यूवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्षयुवा नेता सुरज बीसी ने छात्रों के बीच पहुँचकर की ‘परीक्षा पर चर्चा’, सफलता के दिए मंत्र

इन्हे भी जरूर देखे

यूवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्षयुवा नेता सुरज बीसी ने छात्रों के बीच पहुँचकर की ‘परीक्षा पर चर्चा’, सफलता के दिए मंत्र

देवभोग –:–वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं के बढ़ते दबाव के बीच स्थानीय युवा नेता और मंडल उपाध्यक्ष सुरज बीसी ने आज विभिन्न विद्यालयों का दौरा किया।

उन्होंने छात्रों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर ‘परीक्षा पर चर्चा’की और उनके मन से परीक्षा के भय को दूर करने का प्रयास किया।
छात्रों को संबोधित करते हुए सुरज बीसी ने कहा कि परीक्षा जीवन का एक पड़ाव है, मंजिल नहीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा 2026 अभियान का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे तनाव-मुक्त होकर बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने छात्रों को समय प्रबंधन (Time Management), एकाग्रता और सकारात्मक सोच बनाए रखने के व्यावहारिक सुझाव दिए।
मंडल उपाध्यक्ष ने छात्रों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा, “अंकों की दौड़ में भागने के बजाय अपने ज्ञान और कौशल को बढ़ाने पर ध्यान दें।”
इस दौरान शिक्षकों और अभिभावकों ने भी युवा नेता की इस पहल की सराहना की। उपस्थित छात्रों ने बताया कि इस संवाद से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अब अधिक ऊर्जा के साथ परीक्षाओं की तैयारी करेंगे। कार्यक्रम का समापन छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read