पूर्व माध्य. शाला अमलडीहा के भृत्य धनीराम यादव को दिया गया विदाई, पूरा विद्यालय परिवार हुआ भाव विभोर

पूर्व माध्य. शाला अमलडीहा के भृत्य धनीराम यादव को दिया गया विदाई, पूरा विद्यालय परिवार हुआ भाव विभोर

इन्हे भी जरूर देखे

पूर्व माध्य. शाला अमलडीहा के भृत्य धनीराम यादव को दिया गया विदाई, पूरा विद्यालय परिवार हुआ भाव विभोर


(संकुल के शिक्षक, विद्यालय परिवार एवं ग्रामीण विदाई देने उनके घर तक पहुचें, परिजनों के मुलाकात करके दिया गया शुभकामनायें)


अमलडीहा/चांपा–:–शास. पूर्व माध्यमिक शाला अमलडीहा में पदस्थ भृत्य श्री धनीराम यादव का विगत दिनों 62 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

विदाई समारोह में मुख्य रूप से सुखरीकला संकुल के संकुल समन्वयक श्री राजेश कंवर, संस्था प्रमुख प्रधान पाठक श्री फूलंसिह कंवर सम्मिलित हुए।

सर्व प्रथम विद्यालय परिवार के द्वारा श्री धनिराम यादव के सेवाओं और कार्य को याद करते हुए उनका स्वागत तिलक और फूल माला से किया गया।

जिसके पश्चात आये विद्यालय परिवार एवं आये हुए अतिथियों के द्वारा उनके सेवा निवृत्ति के बाद कुशल और स्वस्थ्य जीवन की कामना किया गया।

संकुल समन्वयक श्री राजेश कंवर द्वारा कहा गया कि यादव भैया जब से हम देख रहे है विद्यालय के लिए रीढ़ के समान रहें हैं, विद्यालय जब भी आते थे उनसे एक अपनापन और सहयोग मिलता रहता था। संस्था प्रमुख श्री फूलसिंह कंवर द्वारा कहा गया कि यादव जी शिक्षकों और बच्चों के बीच एक पूल का काम करते थे। बच्चों के हर सुख-दूख को वे बहुत अच्छे से समझते थे और उनके रहते हमें विद्यालय की चिंता करने की आवश्यकता नहीं पड़ी थी। प्राथ. शाला के प्रधान पाठक श्रीमती सविता खरे मैम ने बताया कि यादव भैया के रहते में किसी भी प्रकार की व्यवस्था में कमी नहीं होती थी वे अकेले सब सम्हाल लेते थे। शाला विकास समिति से भागीरथी मन्नेवाल और सरपंच प्रतिनिधि भूपेन्द्र सिंह कंवर द्वारा कहा गया कि धनीराम भैया हमेसा से इस गांव के एक सदस्य के जैसे रहें हैं जिनके द्वारा गांव के प्रत्येक काम में सहयोग प्रदान किया जाता था। विदाई समारोह के अवसर पर संकुल समन्वयक श्री राजेश कंवर, प्रधान पाठक श्री फूलसिंह कंवर, शिक्षक श्री राजेश भट्ट, श्री हेतराम देवांगन, श्री लोकनाथ सेन, प्रधान पाठक श्रीमती सविता खरे, श्री पंकज कमलाकर, श्रीमती दीपिका देवांगन, प्रा.शा.नवापारा के प्रधान पाठक श्रीमती पुष्पा डहरिया, श्री कृष्णा डहरिया मध्यान्ह भोजन रसोईया, ग्रामीणों एवं बच्चों के द्वारा उन्हें विविध उपहार प्रदान किया गया एवं पुरे विद्यालय परिवार ने एक साथ भोजन किया । जिसे पश्चात विद्यालय के शिक्षकों, संकुल से आये हुए शिक्षकों एवं ग्रामीण जनों के द्वारा सेवा निवृत्त श्री धनिराम यादव जी को उनके गांव तक जाकर उन्हें विदाई दिया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवर भाव विभोर हो गया ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read