मजदूरों के कार्यस्थल पर पहुँचकर बताये जी राम जी की गारंटी,एवं रोजगार दिवस मनाया गया-उपसरपंच

मजदूरों के कार्यस्थल पर पहुँचकर बताये जी राम जी की गारंटी,एवं रोजगार दिवस मनाया गया-उपसरपंच

इन्हे भी जरूर देखे

मजदूरों के कार्यस्थल पर पहुँचकर बताये जी राम जी की गारंटी,एवं रोजगार दिवस मनाया गया-उपसरपंच

छुरा–:–ग्राम पंचायत हरदी के आश्रित गांव डागनबाय में तालाब गहरीकरण निर्माण जमुना बाई संतराम के कार्य स्थल पर पहुचकर मजदूरी रोजगार के दौरान प्रत्येक माह के 7 तरीक को रोजगार दिवस ,आवास दिवस,चावल दिवस के रूप में रोजगार सहायक मीरा कंवर के द्वारा प्रतिमाह हितग्राही मजदूरों और ग्रामवासियों के मध्यम मनाया जाता है। इस अवसर पर रुपनाथ बंजारे अध्यक्ष उप सरपंच संघ छुरा व उप सरपंच ग्राम पंचायत हरदी एवं उपाध्यक्ष भाजपा मंडल छुरा ने हितग्राही मजदूरों को जानकारी देते हुए कहा आपके बूथ क्रमांक 151 के अध्यक्ष रामरतन साहू के नेतृत्व में यह चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया है।जिसमे बताते हुए प्रसन्नता हो रहा है कि भारत सरकार द्वारा
नए विधेयक के अनुसार, अब प्रत्येक ग्रामीण परिवार को 100 दिनों की जगह 125 दिनो के रोजगार की गारंटी देने का कार्य करेगी जिससे ग्रामीण परिवारों को अधिक काम और आय के अवसर मिल सकेंगे। इसके साथ ही मजदूरी भुगतान में भी अहम बदलाव किया गया है।मजदूरी भुगतान की जिम्मेदारी अब केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के बीच साझा होगी।खेती के पीक सीजन के दौरान गारंटीड काम को अस्थायी रूप से रोकने का प्रावधान रखा गया है, ताकि कृषि गतिविधियां प्रभावित न हों।सबसे महत्वपूर्ण सुधार यह है कि अब मजदूरी का भुगतान 15 दिनों की बजाय साप्ताहिक आधार पर करने की योजना है, जिससे श्रमिकों को समय पर भुगतान मिल सके।इन बदलावों के जरिए सरकार का लक्ष्य विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण को मजबूत करना है, ताकि यह योजना विकसित भारत 2047 के अनुरूप ग्रामीण विकास को गति दे सके।ग्रामीण भारत की आर्थिक नींव को मजबूत करने में अहम हिस्सा माना जाएगा। यह बिल केवल मज़दूरी आधारित रोजगार तक सीमित नहीं है,बल्कि ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर,आजीविका सृजन , कौशल विकास,और उत्पादक परिसंपत्तियों में निवेश के जरिए गांवों की स्थायी आय बढ़ाने का स्पष्ट रोडमैप पेश करता है। सरकार का लक्ष्य है कि वी बी जी राम जी के माध्यम से 2047 तक ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर ,समृद्ध और आधुनिक अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ बनाया जाए, ताकि समग्र राष्ट्रीय विकास को गति मिल सके।उक्त कार्यक्रम में पंचायत सभापति शत्रुहन कंवर, रमन जगत, जयराम साहू, खेमचंद,तिलक साहू, एवं इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष ग्रामवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read