आईएसबीएम विश्वविद्यालय का वार्षिक खेलकूद का दूसरा दिन कबड्डी पर केंद्रित रहा विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

आईएसबीएम विश्वविद्यालय का वार्षिक खेलकूद का दूसरा दिन कबड्डी पर केंद्रित रहा विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

इन्हे भी जरूर देखे

आईएसबीएम विश्वविद्यालय का वार्षिक खेलकूद का दूसरा दिन कबड्डी पर केंद्रित रहा विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

छुरा–:–आईएसबीएम विश्वविद्यालय के कोसमि-छुरा परिसर में आयोजित वार्षिक खेलकूद दिवस–II के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। दूसरे दिन आयोजित स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया।परिसर में पूरे दिन खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।दिवस–II के अंतर्गत बैडमिंटन एकल एवं युगल तथा कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,जिनके परिणाम इस प्रकार रहे—
बैडमिंटन (एकल) – बालक वर्ग
विजेता — खुमान (बी. फार्मा, द्वितीय सेमेस्टर)
उपविजेता — इरफान खान (बीबीए, षष्ठ सेमेस्टर)
बैडमिंटन (युगल) – बालक वर्ग
विजेता — वुटा मुकेश (बी.टेक मैकेनिकल, अष्टम सेमेस्टर) एवं विवेक (बी. फार्मा, द्वितीय सेमेस्टर)
उपविजेता — इरफान खान (बीबीए, षष्ठ सेमेस्टर) एवं खुमान (बी. फार्मा, द्वितीय सेमेस्टर)
कबड्डी – बालिका वर्ग
विजेता टीम:
चांदनी यादव, शस्मिता ध्रुव (बीसीए, षष्ठ सेमेस्टर), नंदिनी नेताम, श्रद्धा गोस्वामी, मोनिका ठाकुर (बीएससी, चतुर्थ सेमेस्टर), सुनीता यादव, चमेली नेताम (बीए, चतुर्थ सेमेस्टर)
उपविजेता टीम:
शिफा सोलंकी, हीरा सोनवानी (एलएलबी, द्वितीय सेमेस्टर), सावित्री साहू (बीएएलएलबी, द्वितीय सेमेस्टर), मोनिका साहू (बीसीए, चतुर्थ सेमेस्टर), प्रियंका साहू (बीएससी, षष्ठ सेमेस्टर), जागृति साहू (पीजीडीसीए), स्वाति वर्मा (बीएससी, द्वितीय सेमेस्टर)
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलकूद गतिविधियाँ विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आयोजन के दौरान खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का सराहनीय प्रदर्शन देखने को मिला। आगामी प्रतियोगिताओं को लेकर भी विद्यार्थियों में विशेष उत्साह बना हुआ है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read