भावुक माहौल में संपन्न हुआ संकुल स्तरीय विदाई सह सम्मान समारोह

भावुक माहौल में संपन्न हुआ संकुल स्तरीय विदाई सह सम्मान समारोह

इन्हे भी जरूर देखे

भावुक माहौल में संपन्न हुआ संकुल स्तरीय विदाई सह सम्मान समारोह

मैनपुर–:–संकुल स्तरीय शिक्षक विदाई सह सम्मान समारोह भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्री राम जी तिवारी, माध्यमिक शाला झरियाबाहरा एवं पदोन्नति प्राप्त शिक्षक श्री सुरेश कुमार मारकंडे का सम्मानपूर्वक विदाई एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों ने दोनों शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्री राम जी तिवारी ने अपने 62 वर्षों के जीवन अनुभवों को साझा करते हुए साथियों के प्रेम और विद्यार्थियों के स्नेह को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताया। उन्होंने शिक्षकीय जीवन के प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए सभी को भावुक कर दिया और शिक्षा को समाज निर्माण का सबसे पवित्र कार्य बताया।
साथ ही पदोन्नति प्राप्त शिक्षक श्री सुरेश कुमार मारकंडे को भी सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी लगन और कर्तव्यनिष्ठा से विद्यालय को नई ऊंचाइयां मिली हैं।
समारोह में उपस्थित सभी साथियों ने पुष्पगुच्छ, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर दोनों शिक्षकों का सम्मान किया और उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना करते हुए भावुक वातावरण में विदाई दी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read