ग्राम डूमाघाट में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर गरिमामय रूप से संपन्न

ग्राम डूमाघाट में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर गरिमामय रूप से संपन्न

इन्हे भी जरूर देखे

ग्राम डूमाघाट में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर गरिमामय रूप से संपन्न

“नशामुक्त समाज के लिए युवा” विषय पर सेवा, अनुशासन और जागरूकता का अनुकरणीय उदाहरण


गरियाबंद(छत्तीसगढ़)–:–4 फरवरी 2026।
छत्तीसगढ़ शासन के दिशा-निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में ग्राम डूमाघाट, पोस्ट काण्डसर, तहसील अमलीपदर, जिला गरियाबंद (छत्तीसगढ़) में “नशामुक्त समाज के लिए युवा” विषय पर आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह शिविर महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी श्री सनत कुमार के कुशल नेतृत्व, अनुशासित संचालन एवं समर्पित मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।


अनुशासित दैनिक दिनचर्या बनी शिविर की पहचान
शिविर के दौरान सभी स्वयंसेवक प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे जागरण कर दिन की शुरुआत करते थे (अंतिम दिवस 6:00 बजे)। नित्य कर्म के पश्चात प्रातः 6:00 बजे प्रभात फेरी निकाली जाती थी, जिसमें एनएसएस गीतों, प्रेरक नारों एवं नशा मुक्ति संदेशों के माध्यम से ग्रामवासियों को जागरूक किया जाता था। इसके उपरांत प्रातः 7:00 से 8:00 बजे तक योग, व्यायाम एवं पी.टी. आयोजित किया जाता था। नाश्ते के बाद प्रतिदिन परियोजना कार्य, बौद्धिक सत्र, ग्राम संपर्क, सांस्कृतिक गतिविधियाँ तथा रात्रि में समीक्षा बैठक आयोजित की जाती थी।


प्रथम दिवस – सेवा कार्य से हुआ शुभारंभ
प्रथम दिवस स्वयंसेवकों के आगमन के साथ ही शिविर स्थल की व्यापक साफ-सफाई, टेंट बाँधना, मंच निर्माण, बैनर-पोस्टर लगाना एवं भोजन व्यवस्था की तैयारी की गई। स्वयंसेवकों का पंजीयन, परिचय सत्र, शिविर के उद्देश्य, नियम एवं अनुशासन की जानकारी दी गई तथा गंगा दल, सरस्वती दल, ब्रह्मपुत्र दल, भागीरथी दल एवं महानदी दल का गठन किया गया।
सायंकाल शपथ कार्यक्रम, देसी खेल-कूद एवं ग्राम भ्रमण कर सामाजिक एवं मूलभूत समस्याओं का सर्वेक्षण किया गया। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच एवं उपसरपंच ने शिविर स्थल का निरीक्षण कर मार्गदर्शन प्रदान किया। स्वयंसेवकों के ठहराव हेतु पूर्व माध्यमिक शाला, डूमाघाट में व्यवस्था की गई, जहाँ प्रधान पाठक श्री जीवन लाल नायक, शिक्षक श्री सतीश कुमार यादव एवं विद्यालय स्टाफ का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।


द्वितीय दिवस – उद्घाटन समारोह एवं प्रेरक उद्बोधन
द्वितीय दिवस शिविर का विधिवत उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।


मुख्य अतिथि – श्री अभिराम ध्रुव (जनपद सदस्य)
कार्यक्रम की अध्यक्षता – प्रारंभ में श्री तानसिंह मांझी (जनभागीदारी अध्यक्ष, महाविद्यालय) द्वारा तथा तत्पश्चात डॉ. टी. एस. सोनवानी (प्राचार्य) द्वारा की गई।


विशेष अतिथि के रूप में श्री यशवंत मरकाम (सरपंच), श्री नूरतन यादव (उपसरपंच), श्री जीवनलाल नायक (प्रधान पाठक), श्री क्षितिज नारायण तिवारी (जिला संयोजक, एबीवीपी), श्री डिंगल मांझी (प्रधान पाठक), श्री जुजेष्ठी (पंच), श्री सतीश कुमार यादव (शिक्षक), श्री उकचंद मांझी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


महाविद्यालय स्टाफ से डॉ. रेवचंद दंता, श्री पंकज तिवारी, श्री देवदत्त, श्री मोहनीश बघेल, कु. यशिका नामदेव, कु. संगीता पटेल एवं श्री फाल्गुन सिंह नागेश की गरिमामयी उपस्थिति रही।


उद्घाटन पश्चात आयोजित बौद्धिक सत्र में प्राचार्य डॉ. टी. एस. सोनवानी ने एनएसएस के इतिहास, उद्देश्य एवं आदर्श वाक्य “Not Me But You” को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।
तृतीय दिवस – स्वच्छता, नशा मुक्ति एवं संस्कृति
शनि मेला को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम बाजार परिसर की व्यापक साफ-सफाई की गई। बौद्धिक सत्र में श्री उदयनाथ बाबा (काण्डसर गौशाला) ने नशा मुक्ति, सेवा एवं नेचुरोपैथी पर, श्री केसरी खरसैल (शिक्षक) ने अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली पर तथा श्री चंपेश्वर दास (सचिव) ने पर्यावरण एवं नशा मुक्ति पर विचार रखे। सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
चतुर्थ दिवस – रचनात्मक कार्य एवं नुक्कड़ नाटक
विद्यालय की बाउंड्री वॉल निर्माण, किचन गार्डन विकास एवं नलकूपों की साफ-सफाई की गई। बौद्धिक सत्र में श्री सतीश कुमार यादव एवं कार्यक्रम अधिकारी श्री सनत कुमार ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं सड़क सुरक्षा पर विस्तृत जानकारी दी। सायंकाल नशा मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
पंचम दिवस – स्वास्थ्य शिविर
पंचायत परिसर एवं नलकूपों की साफ-सफाई के साथ स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित हुआ।
चिकित्सकीय सहयोग – डॉ. इंद्रजीतेंद्र भारद्वाज, श्री यशवंत साहू, श्रीमती भुनेश्वरी साहू तथा मितानिन केकती नागेश, सरस्वती सिन्हा, तुलसी नेताम एवं इंद्रावती मरकाम।
बौद्धिक सत्र में प्राथमिक उपचार, सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
षष्ठम दिवस – शिक्षा, संस्कार एवं कैम्प फायर
व्यापक स्वच्छता अभियान के पश्चात बौद्धिक सत्र में श्री केसरी सोनवानी (संकुल प्राचार्य) ने “शिक्षा के माध्यम से नशा मुक्ति एवं संस्कार निर्माण” विषय पर व्याख्यान दिया। श्री सतीश कुमार यादव ने एनएसएस अनुभव साझा किए। सायंकाल भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रात्रि में कैम्प फायर आयोजित हुआ।
सप्तम दिवस – समापन समारोह
समापन समारोह के मुख्य अतिथि – श्री यशवंत मरकाम (सरपंच)
अध्यक्षता – डॉ. टी. एस. सोनवानी (प्राचार्य)
विशेष अतिथि –
श्री सतीश कुमार यादव (शिक्षक डूमाघट) , श्री खेतीस सोनवानी, श्री ठाकुर राम (ग्राम सदस्य), श्री बालकृष्ण दुर्गा (पूर्व स्वयंसेवक)।
महाविद्यालय से सहायक प्राध्यापक व अतिथि व्याख्याता – श्री महेन्द्र कुमार साहू, डॉ. रेवचंद दंता, श्री पंकज तिवारी, कु. संगीता पटेल, कु. यशिका नामदेव, श्री देवदत्त, श्री मोहनीश बघेल, श्री दीनानाथ निराला।
मीडिया प्रतिनिधि – श्री राजीव लोचन पांडा (दैनिक भास्कर) एवं श्री राजेश जगत (पंचायती राज न्यूज)।
प्रमाण-पत्र वितरण, वृक्षारोपण एवं सम्मान समारोह के साथ शिविर का समापन हुआ। सातों दिन पूर्व स्वयंसेवक श्री विष्णु चरण सोना एवं श्री लोकेश नायक का सहयोग विशेष रूप से सराहनीय रहा।
निष्कर्ष
राष्ट्रीय सेवा योजना का यह सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम डूमाघाट में नशा मुक्ति, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, अनुशासन एवं सामाजिक जागरूकता का एक आदर्श उदाहरण बनकर उभरा और स्वयंसेवकों तथा ग्रामवासियों के मन में सेवा भावना की अमिट छाप छोड़ गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read