राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कृत फिल्म अपना अमिताभ के बाल कलाकारों का डाॅ मुन्नालाल देवादास ने किया सम्मान

राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कृत फिल्म अपना अमिताभ के बाल कलाकारों का डाॅ मुन्नालाल देवादास ने किया सम्मान

इन्हे भी जरूर देखे

राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कृत फिल्म अपना अमिताभ के बाल कलाकारों का डाॅ मुन्नालाल देवादास ने किया सम्मान

भारत इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल मुंबई 2025-26 में ‘अपना अमिताभ’ को बेस्ट फ़िल्म अवॉर्ड

फिल्म निर्माता श्री विकास शर्मा को मुंबई में आइकॉनिक भारत गौरव पुरस्कार, हर्षवर्धन व सूर्यांशी का छत्तीसगढ़ में सम्मान

मुंबई में आयोजित 10 वें भारत इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल 2025-26 में सिनेमा और सामाजिक सरोकारों को समर्पित फिल्मों को सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित समारोह में फ़िल्म ‘अपना अमिताभ’ को बेस्ट फ़िल्म कैटेगरी में अवॉर्ड प्रदान किया गया।

इस फ़िल्म को उसकी सशक्त कहानी, संवेदनशील प्रस्तुति और सामाजिक विषयों के प्रभावशाली चित्रण के लिए जूरी द्वारा सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया। वहीं सामाजिक मुद्दों पर आधारित सार्थक सिनेमा निर्माण के लिए फ़िल्म निर्माता विकास शर्मा को आइकॉनिक भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जूरी ने उनके कार्य को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

यह फ़िल्म ‘अपना अमिताभ’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना ली । इस फ़िल्म का चयन कान्स फ़िल्म फ़ेस्टिवल 2026 (फ़्रांस) में स्क्रीनिंग के लिए किया गया है, जहाँ इसका प्रदर्शन मई 2026 में फ़ेस्टिवल के दौरान होगा।

उल्लेखनीय है कि ‘अपनाअमिताभ ’ (रिलीज़: 12 दिसंबर 2025) एक हिंदी फीचर फ़िल्म है, जिसका निर्माण विकास शर्मा एवं राघवेन्द्र के. ने किया है। फ़िल्म के लेखक व निर्देशक अजय आनंद हैं। संगीत राजेश झा का है तथा गायन शाहिद मल्ल्या ने किया है। फ़िल्म में विजय रावल, अंजलि मिश्रा सहित अन्य कलाकारों ने अभिनय किया है।

इस फ़िल्म में छत्तीसगढ़ के नगर पंचायत कोपरा के बाल कलाकार हर्षवर्धन साहू एवं सूर्यांशी साहू ने पार्श्व गायक के रूप में अपनी आवाज़ दी है, जिसका संगीत संयोजन श्री प्रदीप साठे द्वारा किया गया है।हर्षवर्धन साहू एवं सूर्यांशी साहू के पिता श्री कुशल कुमार साहू, जो विद्या कोचिंग के संचालक हैं, के प्रतिष्ठान रायपुर में जाकर दोनों बाल कलाकारों का सम्मान किया गया। यह सम्मान डॉ. मुन्ना लाल देवदास (राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक, गीतकार, साहित्यकार एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर) द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर डाॅ देवदास ने हर्षवर्धन एवं सूर्यांशी को मुंबई के किसी सुप्रसिद्ध गायक के साथ राम भजन गाने का अवसर देने की बात कही, क्योंकि उनके लिखे हुए गीतों को फिल्मी दुनिया के ख्यातिप्राप्त सिंगरों अनूप जलोटा, अनुराधा पौडवाल, सुरेश वाडेकर, साधना सरगम आदि ने आवाज दी है। इसी कड़ी में डाॅ देवदास ने दोनों बाल कलाकारों को देश प्रदेश के छोटे बच्चों के प्रेरणास्त्रोत बनने और अपने माता-पिता, गुरु, ग्राम एवं राज्य का नाम रोशन करने की शुभकामनाएँ दीं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read