सीआरपीएफ में चयनित पूर्व छात्र खिलेश ठाकुर का विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

सीआरपीएफ में चयनित पूर्व छात्र खिलेश ठाकुर का विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

इन्हे भी जरूर देखे

सीआरपीएफ में चयनित पूर्व छात्र खिलेश ठाकुर का विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

मैनपुर –:– शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देहारगुड़ा में अध्ययनरत रहे पूर्व छात्र खिलेश ठाकुर के सीआरपीएफ में चयन उपरांत प्रथम नगर आगमन पर विद्यालय परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें मोमेंटो, शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। अपने वरिष्ठ साथी को देश सेवा के लिए वर्दी में देखकर बच्चे अत्यंत प्रसन्न हुए और उनका तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।
विद्यालय के शिक्षकों ने इस अवसर को अपने लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि किसी भी विद्यालय के लिए इससे बड़ी उपलब्धि नहीं हो सकती कि उसके विद्यार्थी देश की सेवा के लिए आगे बढ़ें। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा सुंदर स्वागत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे वातावरण को प्रेरणादायी बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच महेश दीवान पूर्व सरपंच देवन नेताम प्रधान पाठक चित्रसेन पटेल कांतिलाल साहू श्रीमती सुरैया तनवीर के अलावा पालकगण, विद्यालयीन छात्र-छात्राएं उपस्थित थे
समारोह के अंत में सभी ने खिलेश ठाकुर को उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल सेवा जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read