धान खरीदी में भाजपा सरकार की नाकामी, खरीदी की तारीख बढ़ाने और एक मुश्त धान की राशि देने की मांग पर “आप” ने किया मुख्यमंत्री निवास का घेराव

धान खरीदी में भाजपा सरकार की नाकामी, खरीदी की तारीख बढ़ाने और एक मुश्त धान की राशि देने की मांग पर “आप” ने किया मुख्यमंत्री निवास का घेराव

इन्हे भी जरूर देखे

धान खरीदी में भाजपा सरकार की नाकामी, खरीदी की तारीख बढ़ाने और एक मुश्त धान की राशि देने की मांग पर “आप” ने किया मुख्यमंत्री निवास का घेराव

छुरा–:–छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर भाजपा सरकार की किसान-विरोधी नीति के कारण प्रदेश के लगभग 3 लाख किसान अब तक धान नहीं बेंच पाये हैं, धान की राशि एक मुश्त देने तथा धान खरीदी की तारीख 28 फरवरी तक बढ़ाने की मांगो को लेकर कल 10 फरवरी 2026 को आम आदमी पार्टी ने रायपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जिसमें गरियाबंद जिले के सैकड़ों आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता घेराव में शामिल हुए।

आम आदमी पार्टी गरियाबंद जिलाध्यक्ष चमन यादव ने बताया कि धान बुवाई से लेकर अब तक सरकार ने किसानों को अनदेखा किया है। कभी बीज नहीं, कभी खाद नहीं और जब धान कट गया तो टोकन के लिए किसानों को भटकना पड़ा और उन्हें अपमानित किया गया। आज भी लगभग 3 लाख किसान धान नहीं बेंच पाये हैं उन्होंने जो कर्जा लिया है वे उसको कैसे पटाएंगे? उन्हें यह सरकार आत्महत्या करने मजबूर कर रही है। धान खरीदी में सरकार पूरी तरह विफल रही है।यह सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि किसानों के खिलाफ सुनियोजित साजिश है। सरकार ने कर्ज लेकर खेती करने वाले किसानों को सड़क पर खड़ा कर दिया है। अगर सरकार ने तुरंत धान खरीदी की तारीख नहीं बढ़ाई, तो आम आदमी पार्टी किसानों के साथ मिलकर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।

लोकसभा अध्यक्ष महेश यादव ने कहा कि धान बेचने के बाद भी किसानों को उनका पूरा पैसा नहीं मिल पा रहा है। किसान सुबह 4 बजे से को-ऑपरेटिव बैंक के बाहर लाइन में खड़ा रहता है और उसे एक बार में सिर्फ 25 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। और सरकार ने साजिश के तहत छोटे किसानों से जबरन रकबा समर्पण करवाया,खरीदी केंद्रों की प्रतिदिन की लिमिट घटाई और टोकन व्यवस्था को जानबूझकर बिगाड़ा। दरअसल सरकार की किसानों से एक एक दाना धान खरीदने की मंशा ही नहीं है।

जिलाध्यक्ष (यूथ) हरीश कुमार पटेल ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ में साय सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। केंद्र की अमेरिका से ट्रेड डील किसान-विरोधी नीति का परिणाम है और यह ट्रेड डील आने वाले समय में भारतीय कृषि व्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद कर देगी।

जिलाध्यक्ष किसान (प्रकोष्ठ)जीवन लाल जांगड़े ने कहा कि सरकार ने धान खरीदी 6 फरवरी को बंद कर दिया है उसे 28 फरवरी तक बढ़ाया जाये या जब तक प्रदेश के किसानों का एक एक दाना खरीदने तक किया जाये। आज का यह घेराव किसानों के हक़ की लड़ाई है और जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होंगी,आम आदमी पार्टी इस आंदोलन और तेज़ करेगी।

आज के मुख्यमंत्री निवास घेराव में आम आदमी पार्टी की ओर जोन सहप्रभारी रुद्रसेन सिन्हा, लोकसभा अध्यक्ष महेश यादव,जिलाध्यक्ष चमन यादव, जिलाध्यक्ष (यूथ) हरीश कुमार पटेल, जिलाध्यक्ष ( किसान प्रकोष्ठ) जीवन लाल जांगड़े, जिलाध्यक्ष (अल्पसंख्यक) मोहन सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष छुरा खेमसिंग ठाकुर, ब्लॉक संगठन मंत्री तेजराम ध्रुव, ब्लॉक अध्यक्ष(यूथ) इरफ़ान खान ब्लॉक अध्यक्ष (यूथ) दलेश्वर नागेश, दिनेश तारक, नूतन साहू, गुलशन मोंगरे,जिसान मेमन, शाहिद खान मुख्य रूप से उपस्तिथ थे,

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read