छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल 11 बनी डीईसीएल सीजन 3 की विजेता राजकुमार लहरे प्लेयर आफ द सीरीज

छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल 11 बनी डीईसीएल सीजन 3 की विजेता राजकुमार लहरे प्लेयर आफ द सीरीज

इन्हे भी जरूर देखे

छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल 11 बनी डीईसीएल सीजन 3 की विजेता
राजकुमार लहरे प्लेयर आफ द सीरीज

छुरा–:– सुपर संडे के तहत नगर में चल रहे. डीईसीएल सीजन 3 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल 11 ने जीत कर 50000 की ईनाम राशि प्राप्त किया इस प्रतियोगिता में विभिन्न शासकीय विभाग जैसे शिक्षा विभाग स्वास्थ विभाग पुलिसविभाग वन विभाग जनपद विभाग नगर पंचायत राजस्व महिला बाल विकास पशु चिकित्सा विभाग आदि विभिन्न विभागों के लगभग 120 कर्मचारी खिलाड़ी के रूप में इस प्रतियोगिता में शामिल होकर विभिन्न टीमों से अपना -अपना खेल का लोहा मनवाये फाइनल मैच से पहले प्रथम सेमीफाइनल मैच बालाजी फाइटर और छुरा सुपर किंग के मध्य खेला गया |जिसमें बालाजी फाइटर ने मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया |मैच मे सुशांत दिव्याकर ने प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार जीता| दूसरा सेमीफाइनल मैच छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल 11 और राघव 11 के बीच खेला गया जिसमें बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल 11 ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया | इसमें प्लेयर ऑफ़ द मैच राज लहरे को घोषित किया गया | फाइनल मैच छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल 11 और बालाजी फाइटर के बीच खेला गया, जिसमें छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 118 रन बनाएं | 119 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए बालाजी फाइटर ने मात्र 68 रन ही बना पाई | फाइनल मैच में ताबड़तोड़ 52 रन बनाने वाले योगेश क्लासेन प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए| पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि हेमचंद देवांगन संचालक छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल, अध्यक्षता भोलेशंकर जायसवाल सभापति नगर पंचायत छुरा, विशेष अतिथि बलराज पटेल सभापति, गजेंद्र ध्रुव बीईओ गरियाबंद, एवं सभी टीम ओनर्स देव साहू, हरीश यादव अज्जू, विजय सोनी ,बिसेन डडसेना आदि शामिल हुये | विजेता छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल 11 को ₹50000 की राशि हेमचंद देवांगन के सौजन्य से दिया गया, इसके साथ विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी गजेंद्र ध्रुव के सौजन्य से दी गई | उपविजेता बालाजी फाइटर को ₹30000 की राशि समिति के द्वारा एवं ट्रॉफी गजेंद्र ध्रुव के द्वारा दी गई | इसी प्रकार प्लेयर ऑफ द सीरीज राजकुमार लहरे, बेस्ट बेटर योगेश क्लासेन, बेस्ट बॉलर सुशांत दिव्याकर, बेस्ट फिल्डर ईश्वर सेन को भी ट्राफी दी गई | ऑफिशियल अंपायर स्कोर कॉमेंटेटर के लिए यादराम साहू, हीरालाल साहू, युनुस परवेज़ खान,पंकज साहू, अवतार सिन्हा को तथा सभी टीम ओनर्स को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया| कार्यक्रम का संचालन यादराम साहू एवं आभार पूनम चंद्राकर ने व्यक्त किया| कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति के सदस्य पूनम चंद्राकर. यूनुस खान. शिव ठाकुर. पंकज साहू.रामेश्वर ध्रुव. सुशांत दिव्याकर. अजय नेताम. पंकज साहू पीटीआई तरुण वर्मा शिव ठाकुर, ईश्वर सेन, बिनेश डड़सेना, देवेश चंद्राकर, रामेश्वर ध्रुव, सौरभ सारडा,चोवा पाहड़िया, जगदीप दीवान,संजीत निषाद, उमेश ढीढी एवं अम्बे टेंट हॉउस वाले भुनेश्वर के विशेष सहयोग से यह सीरीज सम्पन्न हुआ |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read