डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का भव्य स्वागत, डी.ए.वी. संस्थान के कार्यों की सराहना

डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का भव्य स्वागत, डी.ए.वी. संस्थान के कार्यों की सराहना

इन्हे भी जरूर देखे


डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का भव्य स्वागत, डी.ए.वी. संस्थान के कार्यों की सराहना

बेमेतरा–:–डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में आज शिक्षा के क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर देखने को मिला, जब प्रदेश के कैबिनेट शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का डी ए वी जांता विद्यालय परिसर में आगमन हुआ। उनके आगमन पर विद्यालय परिवार द्वारा पारंपरिक एवं आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत-अभिनंदन से हुई, जहाँ विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा पुष्पगुच्छ, श्री फल, साल भेंट कर शिक्षा मंत्री का सम्मान किया गया।

इसके पश्चात शासकीय हाई स्कूल जांता प्रांगण में भी उनका स्वागत किया गया, जहाँ पूरे क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों ने एकजुट होकर इस भव्य आयोजन को सफल बनाया।इस अवसर पर डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल,शास हाई स्कूल,मिडिल स्कूल एवं प्राथमिक स्कूल, छात्रावास जांता, के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन किया गया। सभी शिक्षण संस्थानों ने शिक्षा के प्रति अपनी एकजुटता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता के शैक्षणिक वातावरण, भौतिक सुविधाओं एवं शिक्षण व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, शिक्षकों की मेहनत एवं अनुशासित वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सी बी एस ई अंग्रेजी माध्यम के साथ व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना अत्यंत प्रशंसनीय कार्य है। एवं स्कूल अधूरा आहाता निर्माण कार्य को भी जल्द ही पूर्ण करने के लिए घोषणा किए।

इसी क्रम में शिक्षा मंत्री ने डी.ए.वी. संस्थान छत्तीसगढ़ के प्रमुख रीजनल ऑफिसर प्रशांत कुमार जी के कुशल मार्गदर्शन में संचालित प्रदेश की सभी 72 मुख्यमंत्री स्कूलों के सुचारू रूप से संचालन की विशेष रूप से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डी.ए.वी. संस्थान द्वारा मुख्यमंत्री स्कूलों को जिस गुणवत्ता, अनुशासन एवं समर्पण के साथ संचालित किया जा रहा है, वह राज्य की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दे रहा है। इसका एक प्रत्यक्ष उदाहरण डी ए वी जांता के उत्कृष्टता व छात्र-छात्रों के अनेक उपलब्धियां हैं

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत, देशभक्ति व होली नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनकी शिक्षा मंत्री ने खुले मंच से सराहना की। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और प्रतिभा को देखकर उन्होंने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के मॉडल को अपनाते हुए प्रदेश के 150 विद्यालयों को सी.बी.एस.ई. पैटर्न पर विकसित किया जाएगा। यह निर्णय विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा।

इसी दौरान डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में प्रवेश उत्सव के अंतर्गत बनाए गए आकर्षक सेल्फी जोन में शिक्षा मंत्री ने फोटो खिंचवाया और इस नवाचार की सराहना की। विद्यालय ने जानकारी दी कि डी.ए.वी.संस्थान में नर्सरी से कक्षा 11 वीं तक प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का प्रवेश शीघ्र कराकर उन्हें गुणवत्तापूर्ण, अनुशासित एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान करें।

 

शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया, वहीं शिक्षकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्य पी एल जायसवाल एवं डी.ए.वी. संस्थान की ओर से शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को स्मृति-चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन जांता क्षेत्र के लिए शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच, प्रेरणा एवं विकास का संदेश देने वाला सिद्ध हुआ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read