नेशन्स प्राइड पब्लिक स्कूल छुरा में सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजन महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शिव पार्वती विवाह की सुंदर झांकी ने सबका मन मोहा

नेशन्स प्राइड पब्लिक स्कूल छुरा में सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजन महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शिव पार्वती विवाह की सुंदर झांकी ने सबका मन मोहा

इन्हे भी जरूर देखे

नेशन्स प्राइड पब्लिक स्कूल छुरा में सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजन महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शिव पार्वती विवाह की सुंदर झांकी ने सबका मन मोहा

छुरा–:–नगर के प्रतिष्ठित निजी विद्यालय नेशन्स प्राइड पब्लिक स्कूल छुरा में सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम पुलवामा हमले के शहीद अमर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शिव पार्वती विवाह ने सबका मन मोह लिया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी निषाद रहीं। अध्यक्षता नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल समीम खान रिज़वी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद हरीश यादव, सलीम मेमन, शांतनु देवांगन, दीप्ति यादव, यामिन खान मंचासीन थे। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद थानसिंग निषाद, सेवानिवृत्त व्याख्याता, सुप्रसिद्ध लोकगीत गायक के.आर. सिन्हा, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष टेमन लाल साहू विराजमान थे। अतिथियों द्वारा मां भारती एवं मां शारदे की पूजा अर्चना की गई। बच्चों के द्वारा मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की गई। शाल, श्रीफल, मोमेंटो के द्वारा अतिथि सत्कार किया गया। भावनृत्य द्वारा भी मेहमाननवाजी किया गया। मुख्य अतिथि लुकेश्वरी थानसिंग़ निषाद ने कहा कि बच्चों को सर्वांगीण विकास के लिए नेशन्स प्राइड पब्लिक स्कूल द्वारा लगातार विविध कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। हमारी धरोहर, संस्कृति को बच्चों के माध्यम से प्रेषित करने के लिए विद्यालय परिवार को शुभकामना प्रेषित किए। पार्षद हरीश यादव ने कहा कि शिक्षा से संस्कार का जन्म होता है। यह शिक्षा की ही अनुपम देन है कि आज इस मंच पर हम गुरु शिष्य एक साथ विराजमान हैं। शिक्षाविद् के.आर. सिन्हा ने कहा कि बच्चे गीली मिट्टी की भांति होते हैं। उन्हें मूर्त रूप देने का काम शिक्षक एवं विद्यालय करता है। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष टेमन लाल साहू ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। जिसे मंच पर परोसने का कार्य विद्यालय परिवार द्वारा किया जा रहा है। उपस्थित अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेशन्स प्राइड पब्लिक स्कूल की जमकर सराहना किया। बच्चों के द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना, शिव पार्वती विवाह ने सतयुग की ओर लौटने को मजबूत कर दिया। शिवगण, नंदी, भृंगी, भूत प्रेत के अद्भुत नृत्य एवं विवाह संस्कार के दृश्यों ने सबको आनंदित किया। ब्रह्मा, विष्णु, महेश त्रिदेव के साथ मां वीणापाणी शारदे के प्राकट्य उत्सव ने सबका मन मोह लिया। बारहमासी नृत्य ने छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति को प्रदर्शित किया तो जल ही जीवन का संदेश देता सेव वाटर, बरसो रे मेघा ने दर्शकों को जलसंकट की ओर सोचने पर मजबूर कर दिया। मातृ पितृ पूजन दिवस के माध्यम से विद्यालय के संस्कारों को प्रदर्शित किया गया। राजस्थानी, उड़िया गीत, पंजाबी, भोजपुरी गीतों ने भारत की विविधता को दर्शाया। देशभक्ति गीत एवं झांकी के माध्यम से अमर शहीदों के बलिदान को नमन किया गया। पारंपरिक गीतों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को दिखाने का प्रयास किया गया तो किसानों की व्यथा को भी प्रदर्शित किया गया। देर शाम तक दर्शकों की उपस्थिति में बच्चों का उत्साहवर्धन किया। संचालन प्राचार्य संतोष कुमार निषाद एवं आभार प्रदर्शन संचालक ललित कुमार साहू ने किया। राज्यस्तरीय उद्घोषक संतराम कंवर, देवनारायण यदु एवं अर्जुन धनंजय सिन्हा के मनमोहक अंदाज ने उत्सव का आनंद दुगुना कर दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शाला प्रबंधन एवं विकास समिति उपाध्यक्ष यामिनी सिन्हा, गंगा ओगरे, राम बाई सिन्हा, खिलेश्वरी साहू, शारदा सिन्हा टिकेश्वरी साहू, ज्योति साहू, ठेठवार यादव समाज अध्यक्ष शंकर लाल यदु, हेमलाल पटेल, किशुन राम सोनवानी, चेतन ठाकुर, गिरधर सिन्हा, रमेश सेन भोज पटेल कमल ग्रुप संजय वर्मा, शीतल चंद्राकर, करुणा वर्मा, अवतार सिन्हा आदि उपस्थित रहे। शाला के संरक्षक तुलसी राम यदु द्वारा दस हजार रुपए, के.आर.सिन्हा द्वारा दो हजार रुपए, टेमन लाल साहू द्वारा पांच हजार रुपए, गंगा ओगरे द्वारा पारितोषिक एवं मोमेंटो, हरि गुलाब सिंह कौमर्रा द्वारा एक हजार रुपए, जन जागरण प्रेस के संचालक हेमंत साहू द्वारा एक हजार रुपए तथा आगंतुक पालकों द्वारा बच्चों को भावपुष्प की राशि से नवाजा गया। कार्यक्रम में शिक्षक कृष्णेश यदु, जया यादव, देवबती निषाद, अर्चना साहू, चितरंजनी निषाद, मंजूलता साहू, हंसी साहू, खुशबू राजपूत, राजेश्वरी, सुधा सेनापति, हेमा साहू, यूनिश भारद्वाज, अंकित कंवर, स्टॉफ दशमत, राधा, हेमा, यश, धन्नू, डिगेश, डिगेश्वर आदि का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read