काण्डेकेला में मानस गान का हुआ शुभारंभ

काण्डेकेला में मानस गान का हुआ शुभारंभ

इन्हे भी जरूर देखे

काण्डेकेला में मानस गान का हुआ शुभारंभ

मैनपुर/देवभोग–:–ग्राम काण्डेकेला में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शुक्रवार से चार दिवसीय संगीतमय भव्य श्रीराम चरित्र मानस गान समस्त ग्रामवासियों के द्वारा कलश यात्रा के साथ वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति भाव के बीच आयोजित कार्यक्रम में श्री रामचरित मानस गान का भव्य शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर प्रभु श्रीराम के तैल चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख,शांति और समृद्धि की कामना की गई।इस अवसर पर जय महाकाल मानस परिवार काण्डेकेला की प्रस्तुति हुआ।यह आयोजन स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने और धार्मिक एकता का प्रतीक है।क्षेत्र में शांति और समृद्धि की कामना की द्वितीय दिवस शनिवार को युवा मित्र सुरमयी मानस मडण्ली धौराकोट (देवभोग)
साधना सरगम महिला मानस परिवार मंडली बहेराबुडा़ (गरियाबंद) पावन गंगा महिला मानस परिवार मठपुरैना (रायपुर) प्रज्ञा मानस परिवार सोरिदखुद (गरियाबंद) का भक्तिमय राम कथा प्रस्तुति रहा। तृतीय दिवस पर राधा कृष्ण मानस मण्डली काण्डेकेला ज्ञान ज्योति मानस परिवार नाहनबिरी (गरियाबंद) सृष्टि बालिका मानस परिवार सिंगदेही भखारा (धमतरी)
श्रद्धा सुमन मानस परिवार सांकरा धमतरी का प्रस्तुति देंगे।यहीं चार दिन तक राम भक्ति रस में डूबे हुए है।और सोमवार को पूर्णहूति के साथ समापन होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष तुपेश्वर मांझी, उपाध्यक्ष टी आर प्रधान, सचिव खिलावन साहू, कोषाध्यक्ष अनुज कुमार ठाकुर,संरक्षक डिलन्द्री मांझी,
संचालक यमराज हंसराज, संचालक मण्डल सुफेद राम साहू, जुगेश्वर यादव, पवन कोमर्रा,मशी प्रकाश साहू, लक्ष्मी लाल, राजकुमार मांझी, प्रहलाद नेगी सहित आसपास क्षेत्र के ग्रामीण जन भारी जनसंख्या में उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read