पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए दिया गया ब्यान, भ्रष्टाचार के आकण्ड में डूबे लोगों को भाजपा को जरूरत नहीं _मुरलीधर सिन्हा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए दिया गया ब्यान, भ्रष्टाचार के आकण्ड में डूबे लोगों को भाजपा को जरूरत नहीं _मुरलीधर सिन्हा

इन्हे भी जरूर देखे

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए दिया गया ब्यान, भ्रष्टाचार के आकण्ड में डूबे लोगों को भाजपा को जरूरत नहीं _मुरलीधर सिन्हा

गरियाबंद–:–भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश सहसंयोजक मुरलीधर सिन्हा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उस ब्यान का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि यह एक शिगूफा है और पूर्व मुख्यमंत्री का सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए दिया गया ब्यान है, उन्होंने कहा कि यह कोरी कल्पना बात है । श्री सिन्हा ने बताया कि सन 2018 में छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार धोखे से बन गई थी और अपने पांच साल के कार्यकाल में पाताल से लेकर आकाश तक भ्रष्टाचार में भूपेश सरकार डूबी थी, पांच साल के कार्यकाल में सत्ता से जाते ही अधिकांश कांग्रेसी नेता या तो जेल में है या बेल है, मौका का नजाकत देखते हुए अधिकारियों ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिये जिसमें से कुछ जेल में है अथवा वो भी बेल (जमानत) पर है, यहां तक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के सुपुत्र ने भी लपेटना नहीं छोड़ा जो अभी जमानत में है और कोर्ट कचहरी का परिक्रमा करना पड़ रहा है । पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सचिवालय में रही राज्य प्रशासनिक अधिकारी सौम्या चौरसिया ने अकूत संपत्ति अर्जित कर ली थी जो भूपेश सरकार जाते ही घोटाला का उजागर हुआ और जेल की हवा खाने से बच नहीं पाई, जांच एजेंसियां आय से अधिक अर्जित संपत्ति को अटैच कर ली हैं । भाजपा नेता मुरलीधर सिन्हा ने कहा कि भाजपा में नीयत, नेता और नेतृत्व कमी नहीं है ऐसे में हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री विश्व में अपने नेतृत्व से डंका बजाने वाले आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी एवं कुशल रणनीतिकार केन्द्रीय गृहमंत्री आदरणीय अमित शाह जी अलोकप्रिय नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भाजपा में आने का ऑफर कैसे दे सकते हैं, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक मुरलीधर सिन्हा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए दिया गया ब्यान है, यह एक भूपेश बघेल द्वारा छोड़ा गया शिगूफा है ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read