भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 41 ग्राम स्मैक के साथ भारतीय तस्कर गिरफ्तार !

भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 41 ग्राम स्मैक के साथ भारतीय तस्कर गिरफ्तार !

इन्हे भी जरूर देखे

भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 41 ग्राम स्मैक के साथ भारतीय तस्कर गिरफ्तार !

भारत–:–नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने के उद्देश्य से कमांडेंट श्री कैलाश चंद रमोला, 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाया गया । इस अभियान में सीमा चौकी लौकाही के प्रभारी निरीक्षक सामान्य सुभाष चंदर, उनके टीम और स्थानीय पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में भारत-नेपाल सीमा के बॉर्डर पिलर संख्या 667 के पास 41 ग्राम स्मैक के साथ एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार तस्कर की पहचान भारतीय निवासी 40 वर्षीय इजाद पिता निशार अहमद, गाँव-मोतीपुर, पोलिस स्टेशन – मोतीपुर जिल्ला-बहराइच ,उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है, जो भारत से नेपाल में तस्करी करने का प्रयास कर रहा था |
उक्त अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धारा के तहत कार्रवाई की गई और जब्त मादक पदार्थ को थाना मोतीपुर, जिला बहराइच को सुपुर्द कर दिया गया । सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस की यह संयुक्त कार्रवाई यह दर्शाती है कि सुरक्षा एजेंसियां सीमा सुरक्षा को लेकर कितनी गंभीरता से काम कर रही हैं । यह अभियान यह भी साबित करता है कि भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सतर्कता बढ़ाई जा रही है । सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस जनता से अपील करती है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सके और समाज को सुरक्षित रखा जा सके ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read