जिला शिकायत निवारण समिति द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत 15 हजार रूपये की राशि दिलाई वापस ===== आयुष्मान कार्ड होने पर भी उपचारत् मरीज से निजी अस्पताल में इलाज के दौरान ली गई थी 15 हजार रूपये की राशि

जिला शिकायत निवारण समिति द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत 15 हजार रूपये की राशि दिलाई वापस ===== आयुष्मान कार्ड होने पर भी उपचारत् मरीज से निजी अस्पताल में इलाज के दौरान ली गई थी 15 हजार रूपये की राशि

इन्हे भी जरूर देखे

जिला शिकायत निवारण समिति द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत 15 हजार रूपये की राशि दिलाई वापस
=====
आयुष्मान कार्ड होने पर भी उपचारत् मरीज से निजी अस्पताल में इलाज के दौरान ली गई थी 15 हजार रूपये की राशि

देवास –:–मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजिनी जेम्स बेक ने बताया कि जिला शिकायत निवारण समिति द्वारा श्री राहुल जोगीनाथ को उनके पिता श्री मुन्नालाल जोगीनाथ के उपचार के दौरान ली गई 15 हजार रूपये की राशि आयुष्मान योजना के तहत माध्‍यम से वापस दिलाई गई। उन्‍होंने बताया देवास निवासी श्री मुन्नालाल अपने इलाज के लिये अपने पुत्र श्री राहुल जोगीनाथ के साथ आयुष्मान कार्ड लेकर देवास के एक निजी चिकित्सालय में पहुंचे थे। निजी चिकित्सालय ने आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद ऑपरेशन के लिये 15 हजार रूपये की राशि जमा कराई थी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सरोजिनी जेम्स बेक ने बताया कि मरीज श्री मुन्नालाल के पुत्र श्री राहुल जोगीनाथ ने सीएमएचओ कार्यालय में आवेदन देकर इस संबंध में शिकायत की थी। आवेदन पर कार्यवाही करते हुए संबंधित निजी अस्पताल जाकर प्रकरण की जांच की गई। शिकायत सही पाये जाने पर इलाज के लिए ली गई 15 हजार रूपये की राशि वापस देने के निर्देश दिये गये। संबंधित निजी अस्पताल द्वारा 15 हजार रूपये की राशि का चेक बनाकर सी.एम.एच.ओ. को उपलब्ध कराया गया। जिसे श्री राहुल जोगीनाथ एवं उनकी पत्नी श्रीमती चंचल जोगीनाथ को दिया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read