भारतीय जनता पार्टी, जिला गरियाबंद में अल्पसंख्यक मोर्चा की नई कार्यसमिति घोषित,रिजवान मेमन बने जिला कोषाध्यक्ष, संगठन में उत्साह का माहौल

भारतीय जनता पार्टी, जिला गरियाबंद में अल्पसंख्यक मोर्चा की नई कार्यसमिति घोषित,रिजवान मेमन बने जिला कोषाध्यक्ष, संगठन में उत्साह का माहौल

इन्हे भी जरूर देखे

भारतीय जनता पार्टी, जिला गरियाबंद में अल्पसंख्यक मोर्चा की नई कार्यसमिति घोषित,रिजवान मेमन बने जिला कोषाध्यक्ष, संगठन में उत्साह का माहौल

गरियाबंद–:–भारतीय जनता पार्टी, जिला गरियाबंद में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा की नई जिला कार्यसमिति की घोषणा की गई। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय एवं अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखमुर इकबाल खान की अनुमति तथा जिला संगठन प्रभारी अमित चिमनानी एवं जिला अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर की सहमति से
अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष इमरान अली ने नई कार्यसमिति की घोषणा करते हुए बताया कि संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह टीम गठित की गई है।

घोषणा के तहत रिजवान मेमन को अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। दायित्व मिलने पर रिजवान मेमन ने प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे तथा पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

नई कार्यसमिति की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि नई टीम के गठन से जिले में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा आगामी कार्यक्रमों और अभियानों में बेहतर समन्वय देखने को मिलेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read