गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने छुरा पहुंचकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि,शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने छुरा पहुंचकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि,शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

इन्हे भी जरूर देखे

गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने छुरा पहुंचकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि,शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

छुरा/गिधनी–:–गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिह उईके आज सोमवार को छुरा नगर पहुंचे और बिंद्रानवागढ़ के पूर्व विधायक कुमार ओंकार शाह के निवास पर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय राजदुलारी शाह को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर वातावरण अत्यंत भावुक एवं शोकपूर्ण रहा।
कलेक्टर उईके ने दिवंगत राजदुलारी शाह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित किए।उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजदुलारी शाह का जीवन सादगी,सेवा और समर्पण का प्रतीक था।उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि समूचे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।कलेक्टर ने पूर्व विधायक कुमार ओंकार शाह एवं परिवारजनों को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल देते हुए भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर समय उनके साथ खड़ा है।उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान कर

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read