ठेठवार यादव समाज छुरा राज का वार्षिक अधिवेशन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

ठेठवार यादव समाज छुरा राज का वार्षिक अधिवेशन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

इन्हे भी जरूर देखे

ठेठवार यादव समाज छुरा राज का वार्षिक अधिवेशन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

छुरा/रसेला–:–ठेठवार यादव समाज छुरा राज का वार्षिक अधिवेशन 22 फरवरी को ठेठवार यादव समाज भवन में एक दिवसीय वार्षिक अधिवेशन गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस भव्य अधिवेशन में समाज के स्वजातीय बंधुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। इस वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ समाज के सभी पदाधिकारी और पंचगण के साथ सभी सदस्यगण यादव समाज के जगतगुरु श्रीकृष्णचंद्र एवं ईष्ट देव की विधिवत पूजा अर्चना कर महाआरती की गई। तत्पश्चात समाज के संरक्षक तिलक राम यादव, प्रहालद यादव,राजेश यादव, प्रवीण यादव, अध्यक्ष शंकरलाल यदु, सचिव देवनारायण यादव, कोषाध्यक्ष खेमलाल यादव, सलाहकार धनीराम यादव, दिगम्बर, कन्हैया लाल यादव सहित समाज के सभी पदाधिकारीयों का चंदन गुलाल से स्वागत किया गया। साथ ही साथ प्राप्त आवेदन पत्रों पर समाज द्वारा विचार विमर्श कर निर्णय भी लिया गया। इसी कड़ी में खल्लरी राज से आये हुए सभी पदाधिकारियो का सहसमान किया। संबंधों पर छुरा राज और खल्लरी राज के द्वारा चर्चा कर निर्णय लिया गया। कोषाध्यक्ष खेमलाल के द्वारा वार्षिक आय व्यय एवं लेखा जोखा समाज में प्रस्तुत किए। तत्पश्चात तीन वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से गठन किया गया। छुरा राज ठेठवार यादव समाज का आज तक एक अनोखा रिकॉर्ड है कायम किया गया है,जब भी पदाधिकारियों का चयन किया जाना होता है तो, सभी के सर्वसम्मति से पारित कर चयन किया जाता है, लेकिन आज तक ठेठवार यादव समाज छुरा राज में चुनाव कराने की नौबत नहीं आई है। आज के स्थिति में देखने को मिल रहा है हर समाज में चुनाव से पदाधिकारी बन रहे हैं। ठेठवार यादव समाज छुरा राज के अध्यक्ष चयन यादव हरदी, कोषाध्यक्ष परमेश्वर यादव रसेला , सचिव योगेश यादव लोहझर को सर्वसम्मति से समाज द्वारा चयनित किया गया। इस अधिवेशन के सभापति तिलक राम यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार देने का आह्वान किया ताकि वे समाज के जिम्मेदार नागरिक बन सकें। इसी कड़ी में प्रहालद यादव, राजेश, प्रवीण यादव ने समाज की दिशा और दशा पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा सामाजिक कुरीतियों को त्यागने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं छुरा राज पूर्व अध्यक्ष शंकरलाल यदु, वार्षिक अधिवेशन की रुपरेखा रखी और सभी स्वजातीय बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। समाज के सभी पदाधिकारी अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर समाज के सभी पंचगण, युवा साथी एवं समाज के पदाधिकारी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सचिव देवनारायण यादव ने की। यहां वार्षिक अधिवेशन समापन सोहार्द्रपूर्ण वातावरण में स्नेह के साथ संपन्न हुआ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read