शैक्षिक नवाचार को बढा़ने शिक्षा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी राष्ट्रपति पुरस्कृत डाॅ मुन्नालाल देवदास को गरियाबंद जिला में डाॅ देवदास के बाद 19 वर्षों से नहीं मिला शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार ‘

शैक्षिक नवाचार को बढा़ने शिक्षा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी राष्ट्रपति पुरस्कृत डाॅ मुन्नालाल देवदास को गरियाबंद जिला में डाॅ देवदास के बाद 19 वर्षों से नहीं मिला शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार ‘

इन्हे भी जरूर देखे

शैक्षिक नवाचार को बढा़ने शिक्षा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी राष्ट्रपति पुरस्कृत डाॅ मुन्नालाल देवदास को गरियाबंद जिला में डाॅ देवदास के बाद 19 वर्षों से नहीं मिला शिक्षकों को राष्ट्रपति पुरस्कार ‘

गर्व की बात है कि गरियाबंद जिला के गौरव राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत सेवानिवृत्त नवाचारी प्रधान पाठक, कवि, साहित्यकार, गीतकार , मानस संघों के संयोजक संचालक डाॅ मुन्नालाल देवदास को उनकी प्रतिभा योग्यता और सादगी जीवन का सम्मान करते हुए प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक गरियाबंद छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। जो प्रशंसनीय और सार्थक पहल है।

इस संदर्भ में बताना चाहेंगे कि डाॅ देवदास को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट नवाचार के लिए 2007 में राष्ट्रपति पुरस्कार मिला था, तब से लेकर आज तक लगभग 19 वर्षों में गरियाबंद जिला से किसी भी शिक्षक को राष्ट्रपति पुरस्कार नहीं मिला है। अतः गरियाबंद जिला के शैक्षिक विकास को डाॅ देवदास के शैक्षिक नवाचार से एक नई ऊर्जा जरुर मिलेगी।

डाॅ देवदास ने शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पद पर नियुक्ति के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय रायपुर और जिला भाजपा कार्यालय गरियाबंद में स्वयं जाकर भाजपा प्रदेश संगठन के प्राधिकारियों और सभी सम्माननीय ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किए । जिनमें प्रमुख है प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री पवन साय , प्रदेश महामंत्री डाॅ नवीन मारकण्डे, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल , शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक कांतिलाल जैन, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी , विधायक रोहित साहू, संगठन प्रभारी अमित चिमनानी , जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर , चंदुलाल साहू अध्यक्ष राज्य भंडार गृह मंडल , संदीप शर्मा अध्यक्ष खाद्य आयोग , संतोष उपाध्याय पूर्व विधायक, गोवर्धन मांझी पूर्व विधायक , डमरूधर पुजारी पूर्व विधायक, रिखीराम यादव अध्यक्ष नगरपालिका, आशीष शर्मा महामंत्री, चन्द्रशेखर साहू महामंत्री, सुरेन्द्र सोनटेके मंत्री,अजय रोहरा कोषाध्यक्ष एवं जिला के सभी वरिष्ठ जनों व पदाधिकारियों का ह्रदय से आभार व्यक्त किए ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read