जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद का संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई

जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद का संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई

इन्हे भी जरूर देखे

जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद का संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई

गरियाबंद–:– जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद का संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। सूची को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने अनुमोदित कर जारी किया। सभी नाम जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा द्वारा प्रस्तावित किए गए थे, जिन्हें प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति के बाद औपचारिक रूप से घोषित किया गया।

नई टीम में कुल 60 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें 20 सचिव, 17 महामंत्री, 12 उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष और 10 कार्यकारी सदस्यों की नियुक्ति की गई है।

जिला कांग्रेस कमेटी का कहना है कि संगठन के विस्तार का उद्देश्य जिले में पार्टी की गतिविधियों को और सक्रिय बनाना है। नई कार्यकारिणी सरकार की नीतियों पर निगरानी रखते हुए जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देगी।

पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि नई टीम के गठन से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में समन्वय बेहतर होगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read