भाजपा सरकार का बजट आमजनता के लिए निराशाजनक – गिरीश कुमार बघेल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस सोशल मीडिया जिला गरियाबंद

भाजपा सरकार का बजट आमजनता के लिए निराशाजनक – गिरीश कुमार बघेल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस सोशल मीडिया जिला गरियाबंद

इन्हे भी जरूर देखे

भाजपा सरकार का बजट आमजनता के लिए निराशाजनक – गिरीश कुमार बघेल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस सोशल मीडिया
जिला गरियाबंद

देवभोग–:–प्रदेश की डबल इंजन सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गिरीश कुमार बघेल , प्रदेश कार्य कार्यकारिणी छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस सोशल मीडिया बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का यह बजट आम जनता की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरने में पूरी तरह विफल रहा है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार बड़े-बड़े वादे और दावे तो करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है। प्रदेश के लाखों शिक्षित युवा रोजगार की प्रतीक्षा में हैं, फिर भी बजट में उनके लिए कोई ठोस रोडमैप या स्पष्ट प्रावधान नहीं किया गया। एक लाख नौकरियों का वादा केवल घोषणा तक सीमित रह गया है।
बघेल ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आमजन त्रस्त हैं, लेकिन न तो टैक्स में राहत दी गई और न ही मूल्य नियंत्रण को लेकर कोई प्रभावी रणनीति सामने रखी गई। किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और गरीब परिवार इस बजट से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि बी.एड. अभ्यर्थियों और संविदा कर्मचारियों की जायज मांगों को भी पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर बजट कमजोर और दिशाहीन प्रतीत होता है।
छत्तीसगढ़ की जनता को राहत और विकास की ठोस योजनाओं की आवश्यकता है, न कि केवल आकर्षक घोषणाओं और दूरगामी सपनों की। बजट एक वर्ष का होता है, लेकिन सरकार 2047 के सपने दिखाकर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।
अंत में युवा नेता बघेल ने कहा कि युवा कांग्रेस प्रदेश की जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी और जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read