18 नग लठ्ठा और 2 चिरान के साथ 3 लोगों को आरोपी बना कर वन विभाग सुरक्षा अधिनियम के तहत किया कानूनी कार्रवाई

18 नग लठ्ठा और 2 चिरान के साथ 3 लोगों को आरोपी बना कर वन विभाग सुरक्षा अधिनियम के तहत किया कानूनी कार्रवाई

इन्हे भी जरूर देखे

18 नग लठ्ठा और 2 चिरान के साथ 3 लोगों को आरोपी बना कर वन विभाग सुरक्षा अधिनियम के तहत किया कानूनी कार्रवाई

गरियाबंद–:–देवभोग वन परिक्षेत्र मुख्यालय से करीब 2 किलोमीटर दूरी पर स्थित राजस्व इलाके में मौजूद सागौन पेड़ों की अवैध कटाई कर खेतों में लंबे समय से चोरी कर छिपा कर रखे हुए चिरान बना कर उसे बेचा जा रहा था।देवभोग वन परिक्षेत्र की एंटी पोचिंग टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन माफियाओं के घरों में छापेमारी के दौरान मौके पर टीम ने 18 नग लठ्ठा और 2 चिरान के अलावा काटने के उपयोग में लाए जा रहे आरा को जप्त कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक वन विभाग ने 3 लोगों को आरोपी बना कर वन सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।यह मामला सामने आया है कि राजस्व के बगैर किसी भी प्रकार कि अनुमति के इमारती का कटाई का है, ऐसे में अब राजस्व विभाग भी कार्रवाई कि तैयारी शुरू कर दिया है।वन विभाग ने इस मामले पर यह बताया कि जंगल की हरियाली और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। विभाग ने साफ किया है कि जंगल की संपदा पर डाका डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। लंबे समय से स्थानीय लोगों और पर्यावरण संरक्षणवादी ने मांग की थी कि सागौन पेड़ों की तस्करी करने वालों पर लगाम लगाने बड़े कदम उठाए गए है।वन विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से सागौन पेड़ों की तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read