महतारी गौरव वर्ष में मातृशक्ति को समर्पित ऐतिहासिक बजट: शीतला पाण्डेय

महतारी गौरव वर्ष में मातृशक्ति को समर्पित ऐतिहासिक बजट: शीतला पाण्डेय

इन्हे भी जरूर देखे

महतारी गौरव वर्ष में मातृशक्ति को समर्पित ऐतिहासिक बजट: शीतला पाण्डेय

गरियाबंद–:– छत्तीसगढ़ विधानसभा में वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने के बाद महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शीतला पाण्डेय को ने इसे महतारी गौरव वर्ष के संकल्पों को साकार करने वाली ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट बताया। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किया गया यह बजट, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नारी शक्ति को सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण को समर्पित है। महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शीतला पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रदेश की माताओं बहनों और बेटियों के आत्मविश्वास को मजबूत करने का ठोस खाका है। सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन को नीति के केन्द्र में रखकर समावेशी विकास का स्पष्ट संदेश दिया है।

महिला उद्यमियों को नया आयाम
लखपति दीदियों को भ्रमण योजना

मुख्यमंत्री लखपति दीदियों को भ्रमण योजना के तहत 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत महिला स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को राज्य और देश के सफल आजिविका माडलो का अध्ययन प्रशिक्षण और कौशल उन्नयन का अवसर मिलेगा। पांडेय ने कहा कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और महिला उद्यमियों को नया दिशा प्राप्त होगी।

250 महतारी सदन: सुरक्षित और सशक्त सामाजिक ढांचा

महिलाओं के लिए सहयोगात्मक और प्रेरक वातावरण तैयार करने हेतु,250 महतारी सदनों के निर्माण के लिए 75 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।ये सदन महिला संवाद, प्रशिक्षण, परामर्श और सामाजिक सहयोग के केन्द्र के रूप में विकसित किए जाएंगे। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं को एक सशक्त मंच उपलब्ध होगा।

पोषण और प्रारंभिक शिक्षा को मजबूती :500 नए आंगनबाड़ी केंद्र

प्रदेश में नये आंगनबाड़ी केन्द्रों निर्माण के लिए 42 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इससे बच्चों , किशोरियों और गर्भवती महिलाओं को बेहतर शोषण , स्वास्थ्य सेवाएं और प्रारंभिक शिक्षा सुविधाएं मिलेंगी। सरकार कुपोषण के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाने की दिशा में अग्रसर है।

रानी दुर्गावती योजना: बेटियों को 1.50 लाख रुपए की सहायता

महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शीतला पाण्डेय ने विशेष रूप से रानी दुर्गावती योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि 18 वर्ष पूर्ण करने पर पात्र बालिकाओं को 1.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह सहायता उच्च शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह पहल बेटियों के सम्मान और सुरक्षित भविष्य का मजबूत आधार बनेगी।

सामाजिक न्याय और समावेशी विकास का संकल्प

महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शीतला पाण्डेय ने कहा कि महतारी गौरव वर्ष केवल उत्सव नहीं बल्कि माताओं और बेटियों के स्वाभिमान,अधिकार और सशक्तिकरण का संकल्प है।यह बजट सामाजिक न्याय सम्मान अवसर और संवेदनशील शासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट छत्तीसगढ़ की महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगा। और आने वाले वर्षों में लाखों महिलाओं एवं बालिकाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read