59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नानपारा द्वारा संयुक्त कार्यवाही में स्मैक बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नानपारा द्वारा संयुक्त कार्यवाही में स्मैक बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

इन्हे भी जरूर देखे


59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नानपारा द्वारा संयुक्त कार्यवाही में स्मैक बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार


नानपारा–:–दिनांक 24.02.2026 को विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नानपारा की सीमा चौकी बलाईगांव तथा उत्तर प्रदेश पुलिस थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच की संयुक्त टीम द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर बॉर्डर पिलर संख्या 665/1 के निकट संयुक्त नाका लगाया गया।
लगभग 1931 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति भारत से नेपाल की ओर जाते हुए दिखाई दिया। संयुक्त टीम द्वारा उसे रुकने का संकेत दिया गया, किन्तु वह भागने का प्रयास करने लगा। तत्परता से कार्यवाही करते हुए टीम द्वारा उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल सुनार, वार्ड संख्या-8, जिला बर्दिया, नेपाल बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12.82 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।
प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उक्त मादक पदार्थ उसने बलाईगांव क्षेत्र से किसी अज्ञात व्यक्ति से प्राप्त किया था, जिसे नेपाल में बेचने तथा स्वयं सेवन हेतु ले जा रहा था।
अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत अभियुक्त एवं बरामद स्मैक को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच को सुपुर्द कर दिया गया।
59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नानपारा द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सतत एवं सख्त अभियान चलाया जा रहा है।
जारीकर्ता 59 वाहिनी

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read