राज दुलारी शाह को हजारों की तादाद में श्रद्धांजलि देने पहुंचे

राज दुलारी शाह को हजारों की तादाद में श्रद्धांजलि देने पहुंचे

इन्हे भी जरूर देखे

राज दुलारी शाह को हजारों की तादाद में श्रद्धांजलि देने पहुंचे

छुरा/गिधनी–:–छोटे राज महल छुरा में मंगलवार को दशगात्र के अवसर पर पूर्व विधायक ओंकार शाह की धर्मपत्नी श्रीमती राजदुलारी शाह के मृत आत्मा को श्रद्धांजलि देने हजारों के तादाद में नगर के अलावा विकासखंड छुरा एवं गरियाबंद बिन्द्रानवागढ़ क्षेत्र के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों के तादाद में श्रद्धांजलि प्रदान करने हेतु पहुंचे थे।इस अवसर पर राजमहल प्रांगण में लावन्या निधि बालिका मानस परिवार जमाही फुलझर जिला गरियाबंद का रामायण का कार्यक्रम आयोजन किया गया था।जो कार्यक्रम लोगों को काफी प्रभावित किया।राजमहल प्रांगण में आखरी दम तक बैठे रहे।और दूसरी ओर श्रीमती राजदुलारी शाह के छायाचित्र पर लोगों का श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी रहा इस अवसर पर पूर्व विधायक धनेंद्र साहू के अलावा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम उपसरपंच संघ अध्यक्ष रूपनाथ बंजारे के अलावा नगर के विभिन्न व्यापारी गण किसान मजदूर एवं सामाजिक नेता भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए कार्यक्रम के दौरान सुबह 8:00 बजे से लोगों का राजमहल में जाने का सिलसिला जारी रहा। जो संध्या 6:00 बजे तक चला रहा इस अवसर पर लोगों के लिए भोजन का व्यवस्था किया गया था।करीबन 2000 से ज्यादा लोग इस दुख घड़ी कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक ओंकार शाह के सारे रिश्ते नाते दूर-दराज से भोपाल जगदलपुर सरायपाली कामा खान कवर्धा कांकेर राजनंदगांव भोपाल अंबिकापुर गंडई जयपुर आदि विभिन्न जिलों से भारी तादाद में उनके रिश्ते नाते श्रद्धांजलि देने होते पहुंचे थे इस दुख भरी समय में नगर वासियों ने भी अपना कर्तव्य का पालन कर उक्त कार्यक्रम में हिस्सा लिए यहां पर बताना उचित होगा कि स्वर्गीय श्रीमती राजदुलारी शाह अपना सारा जीवन राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करती हुई नगर के साथ-साथ पूरे गरियाबंद जिले में अपना नाम रोशन किया।हुए अपने कार्य कुशलता के बल पर जनपद अध्यक्ष के साथ-साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की निर्विरोध रूप से अध्यक्ष रही है उनके कार्यकाल को हमेशा याद रखा जाएगा इस अपूर्ण क्षति को पूरा नहीं किया जा सकता इस कड़ी में कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के नेता भी मृत आत्मा को श्रद्धांजलि देने हेतु शामिल हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक बजाज के अलावा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष समद खान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खोमन चंद्राकर पूर्व जनपद अध्यक्ष ठाकुर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अवधराम साहू सहित सामाजिक पदाधिकारी गण पारस सोरी,गोपाल ठाकुर,रंजीत ठाकुर,रामप्रसाद शांडिल्य,बुधराम मरकाम,टंकेश्वर मरकाम,शकुंत कुंजाम,भुवन ठाकुर,शीतल ध्रुव, पुनितराम ठाकुर,आत्मा राम ठाकुर सहित आसपास क्षेत्र के ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read