250 राशनकार्डधारी हितग्राही को चावल अप्राप्त,28 का महीना,गोदाम में चावल नही अफसरशाही को गरीबों का ख्याल नही,प्रशासनिक लापरवाही नतीजा भुगत रहे राशनकार्डधारी – अध्यक्ष उप सरपंच संघ

250 राशनकार्डधारी हितग्राही को चावल अप्राप्त,28 का महीना,गोदाम में चावल नही अफसरशाही को गरीबों का ख्याल नही,प्रशासनिक लापरवाही नतीजा भुगत रहे राशनकार्डधारी – अध्यक्ष उप सरपंच संघ

इन्हे भी जरूर देखे

250 राशनकार्डधारी हितग्राही को चावल अप्राप्त,28 का महीना,गोदाम में चावल नही अफसरशाही को गरीबों का ख्याल नही,प्रशासनिक लापरवाही नतीजा भुगत रहे राशनकार्डधारी – अध्यक्ष उप सरपंच संघ

छुरा/गिधनी–:–खाघ विभाग द्वारा चावल वितरण का जिम्मा होता है पर वास्तव में क्या लोगो को सही समय पर हितग्राहियों को राशन सामग्री मिल पा रहा है कि नही यहाँ चिंतनीय का विषय बन चुका है,आखिर आदिवासी समुदाय क्षेत्र के लोगो को ही हर समय विभिन्न जटिल समस्याओं का समाधान के लिए प्रशासन से अपने हक और अधिकार के लिए गुहार लगाने पड़ते हैं।मामला आदिवासी वि.ख छुरा से लगे समीप गांव हरदी का हैं जहाँ 250 राशनकार्ड को चावल वितरण नही किया गया है और महीना का आखिरी समय चल रहा है। नही बटने का कारण प्रशासन के पास चावल वितरण में देरी भंडारण में कमी हैं।इसके बाद अगले माह लग जायेगा,और चावल हितग्राहियों को अप्राप्त होगा।एक सप्ताह बचा हुआ है होली और होली के माहौल में,भुखमरी का अंदेशा लगाया जा सकता है,आखिर प्रशासन के पास एक माह गुजरने वाले हैं पर अभी तक चावल क्यू अप्राप्त हैं इसका जिम्मेदार कौन होगा।शीतल ध्रुव सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा आम जनता तक शासन प्रशासन की योजना धरातल पर समय मे उपलब्ध कराना चाहिए जिससे हितग्राहियों को विभिन्न समस्याओं से परेशानियों का सामना न करना पड़े।रुपनाथ बंजारे अध्यक्ष उप सरपंच संघ छुरा ने कहा प्रशासन सुस्त हैं सिर्फ अपने दफ्तर तक सीमित है अफसरशाही। आदिवासी ब्लॉक में चावल नही मिलना समय पर बड़ी चिंता का विषय है,आखिर इसका कारण क्या है जो गरीब परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस में राशन सामग्री नही मिलना।उच्च अफसरशाही को चाहिए जमीनी हकीकत का जानकारी रखे और निम्न गरीब टपके के परिवारों समय पर राशन सामग्री उपलब्ध कराए।फूड इंस्पेक्टर रितु मौर्य से चर्चा करने पर कहा फ़रवरी माह में नागरिक आपूर्ति निगम से चावल वितरण करने में विलंभ हो रहा है। 2 या 3 दिन में पहुँच जाएगा।राजेंद्र कुमार प्रसाद साहू वेयर हाउस प्रभारी गरियाबंद ने बताया ट्रक में चावल लोड हो गया है कल तक पहुँच जाएगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read