संकल्प से समाधान”अभियान के शिविरों में 72,280आवेदन स्वीकृत

संकल्प से समाधान”अभियान के शिविरों में 72,280आवेदन स्वीकृत

इन्हे भी जरूर देखे

“संकल्प से समाधान” अभियान के शिविरों में 72,280 आवेदन स्वीकृत

खण्डवा–:–नागरिकों को उनकी पात्रता अनुसार सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश में इन दिनों #संकल्प_से_समाधान अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शिविर लगाकर नागरिकों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने सम्बंधी आवेदन लिए जा रहे हैं तथा उनका मौके पर ही निराकरण भी किया जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने बताया कि अभी तक आयोजित शिविरों में सरकार की योजनाओं का लाभ लेने सम्बंधी 89,545 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें ग्रामीण क्षेत्र के 70,598 तथा शहरी क्षेत्र के 18,947 आवेदन शामिल हैं। इनमें से कुल 72,280 आवेदनों के मामले में स्वीकृति भी दी जा चुकी है, जिनमें ग्रामीण क्षेत्र के 57,436 तथा शहरी क्षेत्र के 14,844 आवेदन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सम्बंधित आवेदक की अपात्रता के कारण 6,258 आवेदन अस्वीकृत किए गए हैं, जिनमें ग्रामीण क्षेत्र के 5,847 तथा शहरी क्षेत्र के 411 आवेदन शामिल हैं। शेष आवेदनों पर कार्यवाही प्रचलित है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read