धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से जिले के 1700 से अधिक जनजातीय परिवारों तक पहुंच रही है 24 घण्‍टे बिजली

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से जिले के 1700 से अधिक जनजातीय परिवारों तक पहुंच रही है 24 घण्‍टे बिजली

इन्हे भी जरूर देखे

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से जिले के 1700 से अधिक जनजातीय परिवारों तक पहुंच रही है 24 घण्‍टे बिजली

देवास – जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से जिले के 1700 से अधिक जनजातीय परिवारों तक 24 घण्‍टे बिजली की सुविधा पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जिले के तीन विकासखण्‍डों के 135 ग्रामों में शिविरों का आयोजन कर हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ दिया गया। कार्यपालन यंत्री एमपीईबी ने बताया कि अभियान के तहत विद्युत विभाग द्वारा अविद्युतीकृत या मात्र 10 घंटे विद्युत प्राप्त कर रहे हाटपीपल्या, बागली एवं खातेगांव विधानसभा क्षेत्रों के 95 ग्रामों के 177 मजरों/टोलों को चिन्हांकित कर सभी परिवारों को जिन्‍हें विद्युतीकृत कार्य किया जा रहा है। इन सभी मजरों/टोलों में निवासरत जनजातीय परिवारों को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। कार्य की कुल अनुमानित लागत 13.05 करोड़ रुपये है।
कार्यपालन यंत्री एमपीईबी ने बताया कि वर्तमान में अभियान के तहत 337 जनजातीय घरों में विद्युतीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है। शेष कार्य तीव्र गति से जारी है तथा शीघ्र ही समस्त लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में प्रयासरत हैं। यह अभियान जनजातीय समुदायों को बुनियादी सुविधाओं जैसे विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आजीविका के माध्यम से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। देवास जिले में विद्युत विभाग द्वारा किया जा रहा यह कार्य जनजातीय परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाने एवं उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक ठोस कदम है। इच्छुक जनजातीय हितग्राही अधिक जानकारी हेतु मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, देवास के स्थानीय कार्यालय या संबंधित विकास खंड कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read