मधुका की तरुणाई में आयोजित हुआ न्यौता भोज ग्रामीण अंचल के उत्कृष्ट शिक्षक राजेंद्र कुमार शर्मा का किया गया सम्मान

मधुका की तरुणाई में आयोजित हुआ न्यौता भोज ग्रामीण अंचल के उत्कृष्ट शिक्षक राजेंद्र कुमार शर्मा का किया गया सम्मान

इन्हे भी जरूर देखे

मधुका की तरुणाई में आयोजित हुआ न्यौता भोज ग्रामीण अंचल के उत्कृष्ट शिक्षक राजेंद्र कुमार शर्मा का किया गया सम्मान

छुरा–:–सिद्ध बाबा एवं माता टेंगनहीं के निर्झर तले बसे ग्राम बोरियाझर में विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 1997 में विद्यालय की नींव डालने वाले प्रधानपाठक राजेंद्र कुमार शर्मा और उनकी धर्मपत्नी मीना शर्मा का समारोह के माध्यम से आत्मीय अभिनंदन किया गया। सेवानिवृत्त प्रधानपाठक राजेंद्र कुमार शर्मा द्वारा अपनी माता स्वर्गीय गौरी देवी शर्मा की स्मृति में विद्यालय के साथ-साथ समस्त ग्रामवासियों हेतु न्यौता भोज का आयोजन किया गया था। ग्रामवासियों ने इस अवसर को यादगार बनाते हुए उत्सव के रूप में मनाया और विद्यालय की नींव डालने से लेकर अब तक ज्ञान की ज्योति जागृत करने वाले शिक्षकों देवराज दीवान, खोरबाहरा निषाद, शालिक राम साहू को आमंत्रित किया गया था। सरपंच कुमारी बाई मरकाम, प्रधानपाठक छगन लाल देवांगन, फलेंद्र सिंह ठाकुर, समन्वयक एवं नवपदोन्नत व्याख्याता मनहरण लाल यादव, हेमलता ध्रुव, योगिता तिवारी, मुकेश्वरी ध्रुव बतौर अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानपाठिका भुनेश्वरी पटेल ने प्रधानपाठक राजेंद्र शर्मा को ग्रामीण अंचल का श्रेष्ठ शिक्षक कहा। उन्होंने प्रधानपाठक शर्मा के कार्य, व्यवहार एवं बच्चों के प्रति समर्पण भाव की जमकर सराहना किया। शर्मा जी के शिष्य सरपंच प्रतिनिधि एवं मंडी अध्यक्ष बल्लार सिंह मरकाम ने कहा कि गांव में शिक्षा प्रदान करना आसान नहीं होता। ग्रामीण परिस्थितियों को समझ कर बालमन को पढ़ना और उनका जीवन गढ़ना शिक्षक के लिए बड़ी चुनौती होती है। सेवानिवृत्त प्रधानपाठक राजेंद्र शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि मैंने बच्चों को अपना शत प्रतिशत देने का पूरा प्रयास किया। बच्चों का सर्वांगीण विकास करना मेरा पहला प्राथमिकता रहा। विद्यालय में बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि बोरियाझर के आत्मीय संबंधों की सुखद स्मृति सदैव याद रहेगा। उपस्थित शिक्षकों ने शर्मा जी के व्यक्तित्व की जमकर प्रशंसा किए और उनके सुखद, स्वस्थ, दीर्घायु जीवन की कामना किए। संचालन शिक्षक अर्जुन धनंजय सिन्हा एवं आभार प्रदर्शन हेमलता ध्रुव ने किया। शर्मा जी के पढ़ाए हुए छात्र देवशरण मरकाम, रोशन लाल मरकाम पुलिस महकमा, प्रमिला ध्रुव मैकेनिकल इंजीनियर, रामेश्वरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में सेवा दे रहे हैं। भागवत, गंगाराम, महेश, सुलोचना, कृष्ण कुमार, तिलक राम ने अपने गुरु एवं गुरु माता को श्रीरामचरित मानस ग्रंथ, मोमेंटो, शाल, श्रीफल से सम्मानित किया। ग्रामवासियों ने भी विविध प्रकार के भेंट प्रदान किया। उपस्थित शिक्षकों का भी श्रीफल, कलम एवं श्रीरामचरित मानस ग्रंथ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बलिराम, चेतन, रामसिंह, ईश्वरी बाई, बिरझा बाई, रेवती सहित सभी ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read