किसानों को सांय सरकार का तोहफा,कृषक उन्नति योजना के तहत छुरा विकासखंड के 17 समितियों के 16,708 किसानो के खातों में कुल 74 करोड़ 59 लाख 5 हजार 490 रुपये की अंतर राशि सीधे जमा की गई।सीएम ने वर्चुअली दिया होली गिफ्ट

किसानों को सांय सरकार का तोहफा,कृषक उन्नति योजना के तहत छुरा विकासखंड के 17 समितियों के 16,708 किसानो के खातों में कुल 74 करोड़ 59 लाख 5 हजार 490 रुपये की अंतर राशि सीधे जमा की गई।सीएम ने वर्चुअली दिया होली गिफ्ट

इन्हे भी जरूर देखे

किसानों को सांय सरकार का तोहफा,कृषक उन्नति योजना के तहत छुरा विकासखंड के 17 समितियों के 16,708 किसानो के खातों में कुल 74 करोड़ 59 लाख 5 हजार 490 रुपये की अंतर राशि सीधे जमा की गई।सीएम ने वर्चुअली दिया होली गिफ्ट

छुरा/गिधनी–:–छुरा नगर के सांस्कृतिक भवन में कृषि विभाग द्वारा कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत छुरा अध्यक्ष श्रीमती मीरा ठाकुर, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत गरियाबंद के कृषि सभापति लेखराज ध्रुवा,वन सभापति शिवांगी चतुर्वेदी, उत्तरा अशोक पटेल कृषि सभापति छुरा, खोमन चन्द्राकर अध्यक्ष भाजपा मंडल छुरा,जनपद सदस्य नारायण सिन्हा, रामलाल कुलदीप, पालेन्द्र साहू, शिव शंकर जायसवाल सहित जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सर्व प्रथम माँ सरस्वती माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित और अरपा पैरी के धार के गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा राज्यभर के किसानों के खातों में एक क्लिक के माध्यम से धान खरीदी की अंतर राशि सीधे हस्तांतरित करने का लाइव प्रसारण दिखाया गया।छुरा विकासखंड की 17 समितियों के 16,708 किसानों के खातों में कुल 74 करोड़ 59 लाख 5 हजार 490 रुपये की अंतर राशि सीधे जमा की गई।राशि मिलने की सूचना मिलते ही किसानों के चेहरों पर मुस्कान आया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि सभापति जिला पंचायत गरियाबंद लेखराज ध्रुवा ने कहा कि यह केवल राशि वितरण कार्यक्रम नहीं,बल्कि किसान सम्मान का उत्सव है। सरकार ने किसानों से किया गया वादा पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाया है।उन्होंने कहा कि धान की अंतर राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं,बल्कि किसानों के परिश्रम का सम्मान है।होली जैसे पावन पर्व से पहले यह राशि प्रदान कर सरकार ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है।

वन सभापति जिला पंचायत गरियाबंद शिवांगी चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है।कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने, आधुनिक तकनीक से जोड़ने,सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और उचित मूल्य सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है।

मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष मीरा ठाकुर ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं।जब तक किसान आर्थिक रूप से सशक्त नहीं होगा,तब तक समग्र विकास संभव नहीं है।सरकार अन्नदाताओं की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है।

होली के पूर्व धान की अंतर राशि मिलने से किसानों में उत्साह का माहौल है।गांव से लेकर बाजार तक अब रौनक बढ़ने की उम्मीद है,और किसान परिवार इस बार होली को और अधिक हर्षोल्लास के साथ मनाने को तैयार है।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एस एस सोम शाखा प्रबंधक छुरा, ओ पी यादव शाखा प्रबंधक खड़मा, बी के शांडिल्य वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी छुरा,पुष्पलता ध्रुव विषय वस्तु विशेषज्ञ, अमित सिंह प्रभारी डबल लॉक (सहकारिता सभापति), हरिश्चंद साहू सुपरवाइजर, राजेंद्र पटेल डबल लॉक प्रभारी छुरा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रोमनलाल ठाकुर,संजय ध्रुव,शिवकुमार साहू, संजय ध्रुव,हेमंत ध्रुव,अल्का ध्रुव, पुस्तम चौहान,संदीप प्रधान,सनत दिवान शीतल ध्रुव सहित समस्त समिति प्राधिकृत अधिकारी व समस्त समिति प्रबंधक और किसान मित्र और आसपास के किसान गण उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read