कृषक श्रमिक चौपाल में प्रदेश मंत्री देवेंद्र ठाकुर कर रहे है जी राम जी योजना का प्रचार प्रसार

कृषक श्रमिक चौपाल में प्रदेश मंत्री देवेंद्र ठाकुर कर रहे है जी राम जी योजना का प्रचार प्रसार

इन्हे भी जरूर देखे

कृषक श्रमिक चौपाल में प्रदेश मंत्री देवेंद्र ठाकुर कर रहे है जी राम जी योजना का प्रचार प्रसार

देवभोग–:–केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर ग्रामीण अंचलों में फैलाई जा रही भ्रांतियों के बीच भाजपा किसान मोर्चा ने जमीनी स्तर पर संवाद अभियान तेज कर दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ आलोक सिंह ठाकुर के निर्देश पर किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र ठाकुर ने बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के देवभोग , मैनपुर विकासखंड के गांव गांव में “कृषक-श्रमिक चौपाल” कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों और श्रमिकों को विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण (VG-GRG) की विस्तृत जानकारी दी।

चौपाल के माध्यम से योजना से जुड़ी शंकाओं का समाधान किया गया और लोगों को जागरूक किया गया कि सरकार ग्रामीण रोजगार को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

*100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन रोजगार का प्रावधान*

किसना मोर्चा प्रदेश मंत्री देवेंद्र ठाकुर चौपाल में श्रमिकों को संबोधित करते हुए बताया कि पहले जहां रोजगार गारंटी के तहत 100 दिन का कार्य प्रावधान था, उसे बढ़ाकर अब 125 दिन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना विकास, आजीविका संवर्धन तथा आपदा निवारण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। रोजगार के लिए गांव छोड़कर कही जाना नहीं पड़ेगा हर हाथ को काम मिलेगा साथ ही ग्राम पंचायत को सशक्त करते हुए पक्के निर्माण कार्य करने का प्रावधान भी रखा गया है
उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में ग्रामीण श्रमिकों और किसानों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

*‘योजना बंद’ होने की अफवाह पूरी तरह असत्य*

देवेंद्र ठाकुर ने स्पष्ट किया कि रोजगार गारंटी योजना बंद किए जाने की बातें पूरी तरह भ्रामक और निराधार हैं। सरकार योजना को समाप्त नहीं कर रही, बल्कि इसे और अधिक सशक्त और व्यापक बना रही है। उन्होंने बताया कि कार्य पूर्ण होने के 7 दिनों के भीतर श्रमिकों के बैंक खातों में डिजिटल माध्यम से भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। निर्धारित समयावधि में भुगतान नहीं होने पर ब्याज देने का भी प्रावधान रखा गया है।

*कई गांवों में पहुंची चौपाल, ग्रामीणों की रही सक्रिय भागीदारी*

देवभोग विकासखंड के ग्राम घूमरगुड़ा, सरगीगुड़ा, चिंगाराभाटा, बरकानी और कैटपदर में एवं मैनपुर विकासखंड के आधा दर्जन गावों में आयोजित चौपाल कार्यक्रमों में ग्रामीणों और श्रमिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। संवाद के दौरान योजना से जुड़े प्रश्नों का समाधान किया गया तथा पात्र हितग्राहियों को पंजीयन प्रक्रिया और कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।प्रदेश मंत्री देवेंद्र ठाकुर द्वारा कृषक-श्रमिक चौपाल लगाकर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता का दायरा लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read