विष्णु के सुशासन में संवर रहा प्रदेश : रोहित साहू ग्राम जुनवानी में सीसी रोड का भूमिपूजन और कनेसर में रंगमंच का विधायक ने किया लोकार्पण

विष्णु के सुशासन में संवर रहा प्रदेश : रोहित साहू ग्राम जुनवानी में सीसी रोड का भूमिपूजन और कनेसर में रंगमंच का विधायक ने किया लोकार्पण

इन्हे भी जरूर देखे

विष्णु के सुशासन में संवर रहा प्रदेश : रोहित साहू ग्राम जुनवानी में सीसी रोड का भूमिपूजन और कनेसर में रंगमंच का विधायक ने किया लोकार्पण

छुरा–:–छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन और विकास की गति अब जमीनी स्तर पर दिखने लगी है। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र पर काम कर रही है। कल ही प्रदेश के लाखों किसानों के बैंक खातों में 10 हजार करोड़ रुपए की बोनस राशि अंतरित की गई है, जो इस बात का प्रमाण है कि यह सरकार किसानों और गरीबों की अपनी सरकार है। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है। उक्त बातें ग्राम पंचायत कनेसर के स्कूल प्रांगण में नवनिर्मित रंगमंच का लोकार्पण एवं आश्रित ग्राम जुनवानी में सीसी रोड के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कही। विदित हो कि ग्राम पंचायत कनेसर में रंगमंच लोकार्पण एवं आश्रित ग्राम जुनवानी में सीसी रोड भूमिपूजन का एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष छुरा श्रीमती मीरा ठाकुर ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य शिवांगी चतुर्वेदी, भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू,जनपद सदस्य अवधराम साहू, हेमंत सिन्हा भाजपा मंडल अध्यक्ष खड़मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप पांडेय, पालेंद्र साहू मंडल महामंत्री, योगेश ध्रुव सरपंच कनेसर,लता मूलचंद साहू उपसरपंच कनेसर आदि शामिल रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने आगे कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ‘विष्णु का सुशासन’ प्रभावी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज गाँव-गाँव में अधोसंरचना का विस्तार हो रहा है। हमारी सरकार का मुख्य लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुँचाना है। चाहे वह सड़कों का जाल बिछाना हो या शिक्षा के मंदिरों में सांस्कृतिक मंचों का निर्माण, हम हर क्षेत्र में सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति से छत्तीसगढ़ का हर कोना संवर रहा है। जनपद अध्यक्ष श्रीमती मीरा ठाकुर ने कहा कि गांवों की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। विधायक जी के नेतृत्व में छुरा क्षेत्र के हर गांव में विकास कार्य स्वीकृत हो रहे हैं। चाहे वह सड़क हो, नाली हो या सामुदायिक भवन, हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि गुणवत्ता के साथ कार्य समय पर पूरे हों। ग्राम विकास से ही अंततः क्षेत्र का गौरव बढ़ेगा। जिला पंचायत सभापति शिवांगी चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षा और संस्कृति के संगम से ही समाज आगे बढ़ता है। कनेसर के स्कूल प्रांगण में रंगमंच के निर्माण से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा और सामाजिक आयोजनों में सुविधा होगी। विष्णुदेव सरकार की योजनाएं, विशेषकर महतारी वंदन योजना और किसान हितैषी फैसले, आज हर घर में खुशहाली ला रहे हैं। कार्यक्रम को भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर दोनों गांवों में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read