धधकते अंगारों पर आस्था की राह: होलिका दहन में ग्रामीणों ने निभाई वर्षों पुरानी परंपरा

धधकते अंगारों पर आस्था की राह: होलिका दहन में ग्रामीणों ने निभाई वर्षों पुरानी परंपरा

इन्हे भी जरूर देखे

धधकते अंगारों पर आस्था की राह: होलिका दहन में ग्रामीणों ने निभाई वर्षों पुरानी परंपरा

मैनपुर–:–मैनपुर क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत देहारगुड़ा में होलिका दहन के अवसर पर अद्भुत आस्था और साहस का दृश्य देखने को मिला। यहां बड़े-बुजुर्गों से लेकर युवाओं और बच्चों तक ने धधकते अंगारों पर चलकर अपनी परंपरा और विश्वास का परिचय दिया।


रात्रि जागरण के साथ प्रारंभ हुए इस आयोजन में पूरे गांव के लोग एकत्रित हुए। ग्राम के झंकार ग्राम पटेल एवं अन्य बुजुर्गों के नेतृत्व में प्रातः लगभग 5:00 बजे विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के बाद झांकर द्वारा विशेष पूजा संपन्न की गई। इसके उपरांत ग्रामीण बारी-बारी से जलते हुए अंगारों पर नंगे पांव चले।


ग्रामीणों का मानना है कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और अंगारों पर चलने से शरीर के कष्ट दूर होते हैं तथा नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। ग्राम के झांकर एवं ग्राम पटेल ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि गांव की एकता और भाईचारे का प्रतीक भी है।
इस अवसर पर पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। सामूहिक सहभागिता ने यह संदेश दिया कि परंपराएं केवल रीति-रिवाज नहीं होतीं, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी प्रेम को मजबूत करने का माध्यम भी होती हैं।


होलिका दहन का यह अनोखा आयोजन ग्रामीण संस्कृति, आस्था और साहस का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया, जहां धधकते अंगारों पर चलते कदमों ने विश्वास की गर्माहट को और प्रबल कर दिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read