गिधनी में होली का पर्व हर्ष व उमंग के साथ मनाई

गिधनी में होली का पर्व हर्ष व उमंग के साथ मनाई

इन्हे भी जरूर देखे

गिधनी में होली का पर्व हर्ष व उमंग के साथ मनाई

छुरा–:–रंगों के महापर्व होली अंचल में बुधवार को उत्साह,उमंग और भाईचारे का अद्भुत माहौल देखने को मिला।बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग के लोग रंग और गुलाल में सराबोर नजर आए।सुबह से ही विभिन्न मोहल्लों,और चौक-चौराहों में होली खेलने का सिलसिला शुरू हो गया,जो दोपहर तक पूरे उत्साह के साथ चलता रहा।कहीं पारंपरिक नगाड़ों की थाप पर लोग झूमते और नाचते दिखाई दिए तो कहीं डीजे की धुन पर युवाओं की टोलियां रंग-गुलाल उड़ाते हुए थिरकती नजर आईं।कई स्थानों पर युवाओं ने एकजुट होकर रंगोत्सव मनाया और होली गीतों के साथ जमकर नृत्य किया। बच्चों में होली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में रंगीन पिचकारियां और चेहरे पर

खुशी लिए बच्चे सुबह से ही अपने दोस्तों के साथ रंगों की मस्ती में डूबे रहे।वहीं युवाओं और बुजुर्गों ने भी एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया।शहर के कई स्थानों पर लोगों ने समूह में होली मिलन का आयोजन भी किया,जहां पारंपरिक फाग गीतों और ढोल-नगाड़ों के साथ उत्सव का माहौल बना रहा।लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर रंग लगाया, मिठाइयां खिलाईं और होली की बधाइयां दीं। होली के इस रंगारंग माहौल में पूरे अंचल में उल्लास और आनंद की झलक देखने को मिली।रंगों के इस त्योहार ने लोगों के बीच प्रेम,भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read