इंग्लैंड पर भारत की शानदार जीत, टीम इंडिया फाइनल में; छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने दी बधाई, बोले– खिलाड़ियों के आत्मविश्वास ने दिलाई जीत, पूरे देश में खुशी की लहर

इंग्लैंड पर भारत की शानदार जीत, टीम इंडिया फाइनल में; छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने दी बधाई, बोले– खिलाड़ियों के आत्मविश्वास ने दिलाई जीत, पूरे देश में खुशी की लहर

इन्हे भी जरूर देखे

इंग्लैंड पर भारत की शानदार जीत, टीम इंडिया फाइनल में; छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने दी बधाई, बोले– खिलाड़ियों के आत्मविश्वास ने दिलाई जीत, पूरे देश में खुशी की लहर

रायपुर–:–टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को रोमांचक मैच में हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

भारत की ओर से संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें कई चौके और छक्के शामिल रहे। उनके अलावा ईशान किशन ने 39 रन की तेज पारी खेली, जबकि शिवम दुबे ने 43 रन, हार्दिक पांड्या ने 27 रन और तिलक वर्मा ने 21 रन बनाकर टीम के स्कोर को 250 के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

254 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भी जोरदार संघर्ष किया। इंग्लैंड के बल्लेबाज जेकब बेथेल ने शानदार शतक लगाकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में सधी हुई गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को लक्ष्य से दूर रोक दिया। आखिरकार भारत ने मुकाबला अपने नाम करते हुए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस जीत के साथ ही देशभर में क्रिकेट प्रेमियों के बीच खुशी और उत्साह का माहौल है।

छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने इस शानदार जीत पर भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत भारतीय खिलाड़ियों के आत्मविश्वास, अनुशासन और मजबूत टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल जैसे दबाव भरे मुकाबले में जिस तरह भारतीय टीम ने धैर्य और आक्रामक खेल का संतुलन बनाए रखा, वह काबिले-तारीफ है। खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया कि भारतीय क्रिकेट टीम किसी भी परिस्थिति में वापसी करने और जीत हासिल करने की क्षमता रखती है। होरा ने कहा कि इस जीत से न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है, बल्कि देशभर के युवाओं को भी खेल के प्रति प्रेरणा मिलेगी। उन्हें उम्मीद है कि फाइनल में भी टीम इंडिया इसी आत्मविश्वास और जज्बे के साथ उतरेगी और देश को एक और ऐतिहासिक जीत का तोहफा देगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read