गरियाबंद पुलिस होली त्योहार में अवैध शराब,जुआ सट्टा गुंडे बदमाशों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही हुई

गरियाबंद पुलिस होली त्योहार में अवैध शराब,जुआ सट्टा गुंडे बदमाशों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही हुई

इन्हे भी जरूर देखे

गरियाबंद पुलिस होली त्योहार में अवैध शराब,जुआ सट्टा गुंडे बदमाशों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही हुई

गरियाबंद–:–इस साल 4 मार्च 2026 , दिन बुधवार को राष्ट्रीय त्यौहार होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुनिश्चित वातावरण में सम्पन्न कराने में गरियाबंद पुलिस ने होली स्पेशल मुहिम के तहत व्यापक अभियान चलाकर हुड़दंगियों, अवैध शराब कारोबारियों, जुआरियों, और यातायात नियम को तोड़ने वालो पर छत्तीसगढ़ पुलिस प्रशासन ने कड़ा प्रहार किया है। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक देवव्रत सिरमौर के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, जिसके परिपालन में जिलेभर में पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान चलाया गया। अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्यवाही,120 लीटर शराब जब्त होली के दौरान अवैध शराब को बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए विशेष टीमें गठित कर विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश दी गई।जो इस प्रकार है – थाना गरियाबंद में 2 प्रकरणों में 40 लीटर शराब जब्त, थाना फिंगेश्वर 2 प्रकरणों में 12 लीटर शराब जब्त, थाना छुरा 4 प्रकरणों में 46.880 लीटर शराब जब्त, थाना देवभोग 2 प्रकरणों में 16 लीटर शराब जब्त , थाना अमलीपदर 1 प्रकरण में 6 लीटर शराब जब्त, इस तरह से कुल 11 प्रकरणों में लगभग 120 लीटर शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। तो उसी तरह से जुआ सट्टा पर रेड,नकदी जब्त कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना छुरा पुलिस ने छापेमारी कर 1 प्रकरण में 6,620 रूपए नगद एवं ताश की पत्तियां बरामद की।जुआ एक्ट के तहत 6 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया। ड्रिंक एंड ड्राइव पर शिकंज 10 पर केस नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज किए गए है वो इस तरह से है – थाना देवभोग -5, थाना राजिम 3, थाना पाण्डुका में 2, इसके अलावा अन्य धाराओं में 35 चालानी कार्रवाई कि गई। चैकिंग के दौरान ब्रेभ एनालाइजर से जांच कर बिना हेलमेट तीन सवारी एवं बिना दस्तावेज वाहन चलाने वालों पर भी चालान काटे गए। गुड़ा बदमाशों को चैकिंग 11 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जिले के सभी थानों में गुड़ा एवं निगरानी बदमाशों को तलब कर सख्त हिदायत दी गई। होली त्योहार के दौरान असमाजिक तत्वों के विरुद्ध 11 प्रकरणों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर बांड ओवर कराया गया।

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक का संदेश

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह होली त्योहार भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। गरियाबंद पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। शांति व्यवस्था भंग करने, महिलाओं के साथ अभद्रता करने या सोशल मीडिया पर अफवाह फ़ैलाने वाले को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। होली त्योहार के दौरान गरियाबंद पुलिस की इस सख़्त और सक्रिय कार्रवाई से जिले में सुरक्षा का मजबूत संदेश गया है। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से पर्व को शांतिपूर्ण मनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read