युवा संसद–2026 के राज्य स्तरीय मंच पर प्रतिनिधित्व करेंगी आईएसबीएम की रेशमा ध्रुव

युवा संसद–2026 के राज्य स्तरीय मंच पर प्रतिनिधित्व करेंगी आईएसबीएम की रेशमा ध्रुव

इन्हे भी जरूर देखे

युवा संसद–2026 के राज्य स्तरीय मंच पर प्रतिनिधित्व करेंगी आईएसबीएम की रेशमा ध्रुव

छुरा–:–आईएसबीएम विश्वविद्यालय, नवापारा (कोसमी) की कला एवं मानविकी संकाय की छात्रा रेशमा ध्रुव का चयन “राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026” के लिए हुआ है। वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय *केंद्रीय बजट 2026 : विकसित भारत 2047 की दिशा में युवा शक्ति का बजट* निर्धारित किया गया है, जिस पर प्रतिभागी अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
इस अवसर पर छात्रा के मेंटर एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिवाकर तिवारी ने बताया कि युवा संसद कार्यक्रम युवाओं को लोकतांत्रिक परंपराओं, संसदीय कार्यप्रणाली और राष्ट्रीय नीतियों की समझ विकसित करने का एक सशक्त मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में युवाओं के कौशल विकास, रोजगार सृजन, उद्यमिता, नवाचार तथा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रावधानों को लेकर युवाओं की भागीदारी और विचार-विमर्श अत्यंत महत्वपूर्ण है। गरियाबंद जिले से रेशमा ध्रुव का राज्य स्तरीय मंच तक पहुँचना उनकी प्रतिभा, परिश्रम और विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन का परिणाम है।

विश्वविद्यालय परिवार ने रेशमा ध्रुव की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. विनय एम. अग्रवाल, कुलपति डॉ. आनंद महलवार, कुलसचिव डॉ. बी.पी. भोल, शैक्षणिक अधिष्ठाता डॉ. एन. कुमार स्वामी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. शुभाशीष बिस्वास तथा कला एवं मानविकी संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. जब्बार अहमद ने रेशमा ध्रुव को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे राज्य स्तरीय युवा संसद में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आनंद महलवार ने कहा कि विश्वविद्यालय हमेशा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के मंचों पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है और ऐसी उपलब्धियाँ अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनती हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read