रत्नांचल रत्न 2026 सम्मान से नवाजे गए साहित्यकार हीरालाल साहू

रत्नांचल रत्न 2026 सम्मान से नवाजे गए साहित्यकार हीरालाल साहू

इन्हे भी जरूर देखे

रत्नांचल रत्न 2026 सम्मान से नवाजे गए साहित्यकार हीरालाल साहू

छुरा–:–रत्नांचल जिला साहित्य एवं जन कल्याण समिति गरियाबंद के द्वारा सिरकट्टी आश्रम कुटेना में रत्नांचल काव्य संकलन का विमोचन किया गया जिसमें नगर के साहित्यकार हीरालाल गुरुजी समय को रत्नांचल रत्न 2026 से सम्मानित किया गया विमोचन समारोह में अतिथि के रुप में जनक ध्रुव विधायक बिन्द्रानवागढ गौरीशंकर कश्यप अध्यक्ष जिला पंचायत गरियाबंद सुभांगी चतुर्वेदी सभापति जिला पंचायत गरियाबंद रामेश्वर शर्मा वरिष्ठ साहित्यकार रायपुर सदाराम सिन्हा वरिष्ठ साहित्यकार मुन्नालाल देवदास वरिष्ठ साहित्यकार राष्ट्रपति पुरस्कार शिक्षक नूतन साहू भुनेश्वर साहू जितेन्द्र सुकुमार मंचासीन रहे विदित हो कि रत्नभूमि जिला गरियाबंद में साहित्य रत्नों का भंडार है जो गद्य एवं पद्य कीअनेक विधाओं में कलम चलाते हैं पूर्व में भी पं सुंदरलाल शर्मा संत पवन दीवान कृष्णा रंजन उधोराम झखमार चैतराम व्यास गजानन प्रसाद देवांगन गणपत रामनायक मनोहर सोनी जैसे अनेकों साहित्यकार हुए जिनके वंश परंपरा को आज के सैकड़ो साहित्यकार जीवंत रखे है जिसमें छुरा अंचल के साहित्यकार हीरालाल साहू समय भी एक हैं जो विगत 10-15 वर्षों से लगातार हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी में अपनी साहित्यिक सेवा कर रहे हैं विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में समाचार पत्रो में उनके लेख प्रकाशित होते हैं उनकी एक रचना रत्नांचल काव्य संकलन में भी प्रकाशित की गई है सतत् साहित्य की साधना को अभिनंदित करते हुए उन्हे यह सम्मान से नवाजा गया। सम्मान प्राप्त होने पर उन्हे शीतल ध्रुव समाजसेवी ललित साहू जख्मी पुष्पराज साहू दीनदयाल टंडन ओमप्रभा साहू संतोष कुमार साहू पंकज गुप्ता रुपनाथ बंजारे पुनीत ठाकुर सहित अंचल के लेखक शिक्षक जनप्रतिनिधि ने बधाई दी है सम्मान कार्यक्रम में दिनेश चौहान राजिम उमेश श्रीवास अमली पधार मैनपुर कृष्ण कुमार अजनबी देवभोग केंवरा यदु सुधा शर्मा फानेंद्र साहू डॉक्टर मोतीलाल साहू देवेंद्र ध्रुव भोजराम साहू थानू राम निषाद कमलेश माझी संतोष सोनकर पुरुषोत्तम चक्रधारी कोपरा कमलेश कौशिक कठलहा फिंगेश्वर बल श्रीवास गरियाबंद सहित सैकड़ो साहित्यकार लेखक कवि उपस्थित रहे

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read