सत्ता के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार? प्रशासन की चुप्पी पर जनता में आक्रोश जयप्रकाश जगत ब्लाक कांग्रेस कमेटी अमलीपदर ब्लाक महामंत्री

सत्ता के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार? प्रशासन की चुप्पी पर जनता में आक्रोश जयप्रकाश जगत ब्लाक कांग्रेस कमेटी अमलीपदर ब्लाक महामंत्री

इन्हे भी जरूर देखे

सत्ता के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार? प्रशासन की चुप्पी पर जनता में आक्रोश जयप्रकाश जगत ब्लाक कांग्रेस कमेटी अमलीपदर ब्लाक महामंत्री

अमलीपदर–:–क्षेत्र में भाजपा से जुड़े एक नेता द्वारा कथित रूप से अफ़ीम की खेती किए जाने का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में राजनीतिक भूचाल आ गया है। इस घटना ने कानून व्यवस्था और सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
युवा नेता जयप्रकाश जगत ने कहा कि आम किसान अगर छोटी सी गलती भी करता है तो प्रशासन तुरंत सख्त कार्रवाई करता है, लेकिन जब मामला सत्ता से जुड़े नेताओं का हो तो जांच की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। इससे लोगों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि क्या कानून सिर्फ आम जनता के लिए है और नेताओं के लिए अलग नियम हैं।
इस मामले को लेकर विपक्षी दलों ने भी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। विपक्ष का कहना है कि यदि आरोप सही साबित होते हैं तो संबंधित भाजपा नेता के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि कानून की समानता और न्याय व्यवस्था पर लोगों का भरोसा कायम रह सके।
घटना के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और लोग प्रशासन की अगली कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी निष्पक्षता और सख्ती दिखाता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read