जिला स्तरीय किसान मेला का सफल आयोजन

जिला स्तरीय किसान मेला का सफल आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

जिला स्तरीय किसान मेला का सफल आयोजन

छुरा/गिधनी–:– उपसंचालक कृषि जिला गरियाबंद द्वारा ग्राम रसेला में जैविक खेती मिशन योजना अंतर्गत जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लेखराज ध्रुवा जिला कृषि सभापति, विशिष्ट अतिथि सदस्य जिला कृषि नंदनी डीडी,नंदनी साहू,कृषि सभापति उत्तरा अशोक पटेल, कृषि स्थाई सदस्य संतोषी ध्रुव,नारायण सिन्हा,जनपद सदस्य सुखराम ठाकुर, बिमला नागेश, ग्रामपंचायत सरपंच रसेला रूपा देवी ठाकुर,सरपंच कूड़ेरादादर तुलेश्वर ध्रुव,सरपंच साजापाली थानेश्वर मंडावी,उपसरपंच रसेला परमेश्वर यादव, उपसरपंच धनसाय ध्रुव,शिवशंकर जायसवाल भाजपा मंडल रसेला,डॉ चिराग अली जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस, श्याम लाल सोरी पूर्व मंडल अध्यक्ष छुरा अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में अनिल कौशिक सहायक संचालक कृषि,जिला गरियाबंद द्वारा किसानों को जैविक खेती के बारे में बताया गया है।कृषि सभापति द्वारा किसानों को टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए जोर दिया गया।किसान मेला में कृषि विभाग छुरा से पुष्पलता ध्रुव वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी,रोमन ठाकुर,अल्का ध्रुव संजय बघेल, शिवकुमार साहू,सनत दीवान,हेमंत ध्रुव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी,उद्यान विभाग से सुनील साहू,शशिकांत साहू, कौशल साहू उद्यान अधिकारी,पशुधन विकास विभाग से डॉ निखिल साहू,एवं किसान मित्र के साथ क्षेत्र के किसान उपस्थिति रहे। अतिथि द्वारा प्रगतिशील किसान ढालेंद्र ध्रुव जरगांव , दीप साहू कुड़ेरादादर, दुखुराम यादव, लोकराम यादव रसेला,भुनेश्वर यादव रवेली,को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read