छुरा नगर पंचायत में बदलाव : हरीश यादव ने नेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा,पंचराम टंडन बने नए नेता प्रतिपक्ष

छुरा नगर पंचायत में बदलाव : हरीश यादव ने नेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा,पंचराम टंडन बने नए नेता प्रतिपक्ष

इन्हे भी जरूर देखे

छुरा नगर पंचायत में बदलाव : हरीश यादव ने नेता प्रतिपक्ष पद से दिया इस्तीफा,पंचराम टंडन बने नए नेता प्रतिपक्ष

छुरा/गिधनी–:–नगर पंचायत छुरा में कांग्रेस संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद नेता प्रतिपक्ष पद में परिवर्तन हुआ है। नगर पंचायत के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष हरीश यादव ने कांग्रेस पार्टी द्वारा उन्हें छुरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का महामंत्री नियुक्त किए जाने के बाद अपने नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हरीश यादव को हाल ही में पार्टी ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरा का महामंत्री नियुक्त किया है।नई संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने नगर पंचायत में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देते हुए पार्टी संगठन के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।हरीश यादव के इस्तीफे के बाद कांग्रेस पार्टी ने नगर पंचायत के पार्षद पंचराम टंडन को नया नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है।पार्टी पदाधिकारियों की सहमति से यह निर्णय लिया गया,जिसके बाद पंचराम टंडन ने औपचारिक रूप से नेता प्रतिपक्ष का दायित्व संभाल लिया है।नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष पंचराम टंडन ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो विश्वास उन पर व्यक्त किया है,उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र की जनसमस्या ओं को मजबूती से उठाना, विकास कार्यों की निगरानी करना तथा जनता के हितों की आवाज बनना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि नगर पंचायत में विपक्ष की भूमिका को मजबूत बनाते हुए वे पार्षदों के साथ मिलकर जनता के हितों के लिए कार्य करेंगे और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को सदन में प्रभावी ढंग से उठाएंगे।
वहीं हरीश यादव ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है,उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे।उन्होंने नए नेता प्रतिपक्ष पंचराम टंडन को शुभकामनाएं।देते हुए आशा व्यक्त की कि वे इस पद की गरिमा बनाए रखते हुए जनता के हित में बेहतर कार्य करेंगे। नेता प्रतिपक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री के नियुक्ति पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष छुरा श्रीमती माहेश्वरी शाह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष शमीम खान,कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्य एवं छुरा नगर पंचायत के पार्षद गण द्वारा शुभकामनाये प्रेषित की गयी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read