डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता के दो छात्रों का ‘इंस्पायर-मानक’ योजना में चयन डी ए वी जांता के दो होनहार विद्यार्थियों ने बढ़ाया स्कूल मान

डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता के दो छात्रों का ‘इंस्पायर-मानक’ योजना में चयन डी ए वी जांता के दो होनहार विद्यार्थियों ने बढ़ाया स्कूल मान

इन्हे भी जरूर देखे

डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता के दो छात्रों का ‘इंस्पायर-मानक’ योजना में चयन डी ए वी जांता के दो होनहार विद्यार्थियों ने बढ़ाया स्कूल मान

बेमेतरा–:–जिले का एक मात्र डी ए वी,शैक्षणिक संस्थान एवं सी बी एस ई स्कूल से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार तथा नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित प्रतिष्ठित इंस्पायर-मानक (INSPIRE-MANAK) योजना के अंतर्गत डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता के दो प्रतिभाशाली छात्रों मोक्ष साहू एवं आशुतोष द्विवेदी (कक्षा 10वीं) का चयन किया गया है। छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के छात्र मोक्ष साहू, पिता श्री यशवंत साहू बेमेतरा, तथा आशुतोष द्विवेदी, पिता श्री सनत कुमार द्विवेदी कोदवा ने अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार की क्षमता का परिचय देते हुए इस योजना के लिए चयन प्राप्त किया है। दोनों छात्रों को वर्ष 2025-26 के लिए विज्ञान आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट/मॉडल तैयार करने हेतु 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
इस योजना के अंतर्गत तैयार किए गए उनके विज्ञान प्रोजेक्ट/मॉडल को जिला शिक्षा प्राधिकरण द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता (DLEPC) में प्रस्तुत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने नवाचार और वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।
छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य पी. एल. जायसवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों छात्र आगे भी इसी प्रकार मेहनत और लगन से कार्य करते हुए उच्च स्तर पर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे।
विद्यालय के शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ ने भी दोनों छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिक्षकों का कहना है कि ऐसे नवाचार विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ नई खोजों के लिए प्रेरित करते हैं। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि मोक्ष साहू और आशुतोष द्विवेदी की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। इससे विद्यालय के अन्य बच्चों में भी विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे भी आगे बढ़कर नए-नए वैज्ञानिक मॉडल एवं नवाचार तैयार करने के लिए प्रेरित होंगे। विद्यालय निरंतर विद्यार्थियों को रचनात्मक और वैज्ञानिक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करता रहा है, जिससे आने वाले समय में और भी छात्र ऐसे प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन करें।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read