माय भारत केन्द्र , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन

माय भारत केन्द्र , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

माय भारत केन्द्र , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन

छुरा–:–माय भारत केन्द्र , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 25 से 1 मार्च तक बस्तर (जगदरपुर) में किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 3 जिलों गरियाबंद रायपुर महासमुंद से 37 युवा प्रतिभागी सहभागिता लिए। कार्यक्रम का परिचय अंजली मैम ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा की इस अंतर-जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित कराना, राष्ट्रीय एकता एवं आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करना तथा युवाओं में नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना है। कार्यक्रम में गए पोखन ठाकुर

गरियाबंद जिले के निवासी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि चाहे पुलवामा आतंकी हमला हो या पहलगाम की चुनौतीपूर्ण घटनाएँ, माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने हर बार देशवासियों की आशा और विश्वास के अनुरूप सशक्त एवं निर्णायक उत्तर दिया है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व पटल पर आत्मविश्वास के साथ खड़ा है, तो उसके पीछे मजबूत नेतृत्व, स्पष्ट नीति और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की सोच है। नरेन्द्र साहू ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जागरूक युवा ही मजबूत समाज की नींव है, आज का युवा वर्ग केवल पैसा-पैसा करने तक सीमित न रहे, बल्कि देश की अस्मिता, संस्कृति और गौरव की रक्षा को भी अपना कर्तव्य माने। साहू ने गौसेवा, अन्न का सम्मान, तथा भोजन को व्यर्थ न फेंकने जैसे विषयों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला, गौसेवा भारतीय संस्कृक्ति की आत्मा है और अन्न का अपमान करना मानवता का अपमान है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए आगे आएँ और सेवा, संस्कार व समर्पण को अपने जीवन का आधार बनाएँ। कार्यक्रम के अंत में साहू ने उपस्थित युवाओं को राष्ट्रसेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और सांस्कृक्तिक संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि युवा सही दिशा में आगे बढ़े, तो भारत को विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जगदलपुर CRPF के जवान ने अपनी युवा जोश के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित किया तथा कार्यक्रम को भावनात्मक ऊँचाई प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. निलेश तिवारी, स्वामी आत्मानंद कॉलेज के सहायक व्याख्याता, ने युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

अंतर-राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को बस्तर के ऐतिहासिक, सांस्कृक्तिक एवं शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा, जिससे वे बस्तर की समृद्ध संस्कृति, परंपरा एवं सामाजिक परिवेश को निकट से समझ सकें। कार्यक्रम में गए गरियाबंद जिले के निवासी पोखन लाल ठाकुर, नरेंद्र कुमार साहू, प्रेमन ध्रुव,भेख राज साहू,भोज लाल साहू, मनमोहन पटेल, चंदन साहू,चिरंजीव साहू, खूब लाल यादव,दिवाकर ठाकुर, चांदनी ठाकुर,

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read