जैविक खेती मिशन योजनांतर्गत जिला स्तरीय किसान मेला का सफल आयोजन हुआ

जैविक खेती मिशन योजनांतर्गत जिला स्तरीय किसान मेला का सफल आयोजन हुआ

इन्हे भी जरूर देखे

जैविक खेती मिशन योजनांतर्गत जिला स्तरीय किसान मेला का सफल आयोजन हुआ

छुरा/रसेला–:–ग्राम रसेला में जैविक खाद मिशन योजनांतर्गत जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन 10 मार्च दिन मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को रासायनिक खेती से दूर कर जैविक, प्राकृतिक और टिकाऊ खेती की ओर प्रेरित करना है। कार्यक्रम के मुख्य बिंदु :- किसानों को कम लागत में जैविक खाद, कीटनाशक और वर्मीकम्पोस्ट बनाने की तकनीक सिखाना।इन कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ाने और विषमुत्त उत्पादन प्राप्त करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेखराज ध्रुवा जिला कृषि सभापति, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कृषि सदस्य नंदनी डीडी, नंदनी साहू,कृषि सभापति उत्तरा पटेल, कृषि स्थाई सदस्य संतोषी ध्रुव,नारायण सिन्हा, जनपद सदस्य सुखराम ठाकुर, बिमला नागेश,विशेष अतिथि सरपंच रुपादेवी ठाकुर, तुलेश्वर ध्रुव,थानेश्वर मंडावी उपसरपंच परमेश्वर यादव, धनसाय ध्रुव, ग्राम पटेल लोकराम यादव, ग्राम प्रमुख डी आर यादव, मंडल अध्यक्ष शिवशंकर जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस चिराग अली, श्यामलाल सोरी सहित समस्त आमंत्रित अतिथि मचस्थ रहे।कार्यक्रम की शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के पुजा अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।सभी मंचस्थ अतिथियों का गुलाल और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।इस मौके पर सहायक संचालक कृषि जिला गरियाबंद अनिल कौशिक ने किसानों को जैविक खेती के बारे में कहा कि रसायनों से बंजर हो रही मिट्टी में सुधार के लिए जैविक खेती को अपनाने पर जोर दिया गया।आगे बताया कि वर्मी कम्पोस्ट,जीवामृत, गौमूत्र और नीम के उपयोग से कम लागत में विषमुत्त उत्पादन की विधियां समझाईं। यहां भी बताया कि जैविक खेती से भूमि की उर्वरता बढ़ती है और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलती है।इस आयोजन के मुख्य अतिथि कृषि जिला सभापति लेखराज ध्रुवा ने अपने संबोधन में कहा कृषि विभाग के सभापति होने के नाते वनांचल क्षेत्र में कृषि विभाग के सभी योजनाओं के बारे में सभी कृषकों को जानकारी मिलना चाहिए।साथ ही उन्होंने सभी किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती, संरक्षित खेती, कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के बारे में जोर दिया गया।आगे कहा किसानों को जैविक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया और किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उद्यानिकी विभाग के सुनील साहू ने अपने विभाग के बारे जो योजनाएं चल रही है, उसे विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया गया।इस आयोजन के तहत प्रगतिशील कृषकों को श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया, वहीं वरिष्ठजनों को साल भेंट कर सम्मान किया।और मुख्य अतिथि के साथ विशिष्ट अतिथि, विशेष अतिथियों को मेमेन्टो भेंट कर सहसमान किया गया। सभी कृषकों और आये हुए जनप्रतिनिधियों के लिए भोजन की व्यवस्था रखा गया था। इस दौरान कृषि विभाग छुरा से पुष्पलता ध्रुव वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी,रोमन ठाकुर,अलका ध्रुव, संजय बघेल, शिवकुमार साहू,सनत दीवान, हेमंत ध्रुव, उद्यानिकी विभाग से शशिकांत साहू, कौशल साहू,पशुधन विकास विभाग से डॉ निखिल साहू एवं किसान मित्र अशवत सेन,पुनीत ध्रुव, इमलेश ध्रुव सहित क्षेत्र के समस्त किसान बंधु उपस्थित रहे।मंच का संचालन कृषि विस्तार अधिकारी रोमन ठाकुर ने की।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read